PlayBreaking News

इंदौर-भोपाल में पेट्रोल-डीजल के लिए हड़कंप!पंपों पर लंबी लाइनें, HPCL बोला-अफवाहों पर न दें ध्यान

इंदौर और भोपाल में पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के पेट्रोल पंपों पर सैकड़ों की संख्या में लोग फ्यूल लेने पहुंच रहे हैं जिससे लंबी कतारें लग गई हैं।
Follow on Google News
पंपों पर लंबी लाइनें, HPCL बोला-अफवाहों पर न दें ध्यान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर और भोपाल में पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के पेट्रोल पंपों पर सैकड़ों की संख्या में लोग फ्यूल लेने पहुंच रहे हैं जिससे लंबी कतारें लग गई हैं।

    पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, हालात तनावपूर्ण

    इंदौर में लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली।

    Twitter Post

    लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। भोपाल में भी यही स्थिति बनी हुई है, जहां पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है।

    /img/116/1774389990468
    /img/116/1774384946523
    /img/88/1774375546098

    घंटों इंतजार, गाड़ियों की लंबी कतारें

    दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को फ्यूल के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़क तक गाड़ियों की लाइन लग गई, जिससे ट्रैफिक पर भी असर पड़ा।

    Twitter Post

    HPCL ने दी सफाई-कोई कमी नहीं

    इसी बीच Hindustan Petroleum Corporation Limited ने अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है। कंपनी ने साफ कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है।

    /img/116/1774384671570

    HPCL के मुताबिक ईधन की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी (पैनिक बायिंग) से बचें।

    केन लेकर पहुंचे लोग, बढ़ी पैनिक बायिंग

    हालात को देखते हुए कई लोग प्लास्टिक की केन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं और अतिरिक्त डीजल-पेट्रोल जमा कर रहे हैं। खासतौर पर ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पंपों पर नजर आए।

    पहले गैस, अब पेट्रोल-डीजल की चिंता

    इससे पहले रसोई गैस को लेकर भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी और अब पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ती भीड़ ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: अमांते की सीईओ रत्नाभा शर्मा को मिला फेमिना गेम चेंजर अवॉर्ड 2026, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित 

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts