Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :एमपी में 1 अप्रैल को हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बदल सकता है 13 जिलों का मौसम 

Follow on Google News
MP Weather Update :एमपी में 1 अप्रैल को हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बदल सकता है 13 जिलों का मौसम 
MP Weather Update : मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले महीने की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। दरअसल, अफगानिस्तान के ऊपर अभी एक सिस्टम एक्टिव है, जिसका असर भारत पर भी हो सकता है। इसके कारण भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम के बदलने का अनुमान जताया गया है। साथ ही पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के पारे में गिरावट भी देखने को मिली।

कई शहरों के तापमान में गिरावट 

पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिली। भोपाल में तापमान में 3.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जिससे यह 34.9 डिग्री तक पहुंच गया। गुना में तापमान 4.4 डिग्री गिरकर 35.8 डिग्री हो गया। ग्वालियर में 4.5 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 35 डिग्री पर पहुंचा, जबकि इंदौर में तापमान 3.9 डिग्री घट कर 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में भी 2.5 डिग्री की कमी आई, जिससे वहां तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया।

इन शहरों में सबसे ज्यादा तापमान

शुक्रवार को नर्मदापुरम में 40.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 40 डिग्री, सिवनी में 39.4 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, खरगोन में 38.6 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री, खंडवा में 38.5 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 38.5 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.4 डिग्री, नरसिंहपुर-उमरिया में तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में पारा लुढ़का। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

29 मार्च: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 30 मार्च: इस दिन भी पारे में गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। ये भी पढ़ें- कुणाल कामरा विवाद : खार पुलिस स्टेशन में 3 नए केस दर्ज, मुंबई पुलिस ने 2 बार भेजा समन; हाईकोर्ट से 7 अप्रैल तक मिली जमानत
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts