PlayBreaking News

अब भोपाल के वन विहार में दिखेंगे एशियाई शेर, 21 दीन के क्वारेंटाइन की अवधि हुई पूरी, गुजरात के जूनागढ़ से आया है जोड़ा

Follow on Google News
अब भोपाल के वन विहार में दिखेंगे एशियाई शेर, 21 दीन के क्वारेंटाइन की अवधि हुई पूरी, गुजरात के जूनागढ़ से आया है जोड़ा
भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जल्द ही लोग एशियाई शेरों को देख सकेंगे। 21 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद, इन्हें 20 जनवरी से पहले बाड़े में छोड़े जाने की संभावना है। गुजरात के जूनागढ़ से 21 दिसंबर को यह शेरों का जोड़ा भोपाल लाया गया था, जिन्होंने 5 दिनों में 1000 किलोमीटर का सफर तय किया। यहां पहुंचने के बाद उन्हें 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा गया था, जो 11 जनवरी को समाप्त हो गई है।

पिंजरा खुलते ही लगाई छलांग 

वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिन्हा ने बताया कि दोनों शेरों को अलग-अलग बाड़ों में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। डॉक्टरों की मंजूरी मिलने के बाद ही लोग इन्हें देख सकेंगे। शेरों की उम्र करीब 3 साल है। पिंजरा खुलते ही उन्होंने फुर्ती से छलांग लगाई। हालांकि, शुरुआत में वे थोड़े डरे-सहमे नजर आए, लेकिन जल्दी ही आसपास टहलने लगे। उनके खाने के लिए मीट दिया गया, जिसे खाने के बाद वे अब नए माहौल में पूरी तरह ढल चुके हैं।

पहले नंदनकानन से लाए गए थे शेर 

वन विहार से 9 सदस्यीय दल 17 दिसंबर को जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर से शेरों को लाने के लिए रवाना हुआ था। यह टीम 21 दिसंबर की शाम को शेरों के साथ भोपाल पहुंची। इस दल में वन विहार के इकाई प्रभारी, पर्यटन अधिकारी, और सहायक वन्य प्राणी चिकित्सक भी शामिल थे। वन विहार में पहले तीन शेर थे, जिनमें सत्या, गंगा, और नंदी शामिल थे। नंदी और सत्या को नंदन कानन चिड़ियाघर से लाया गया था। अब दो और एशियाई शेर आने के बाद यहां शेरों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जिसमें दो नर और तीन मादा शेर शामिल हैं।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts