हरियाणा में 20 बच्चों पर गिरी ईंट की दीवार, हादसे में 3 महीने की बच्ची समेत 4 की मौत

हरियाणा के हिसार में बीती रात ईंट की दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। दरअसल, जब 20 बच्चों पर दीवार गिर गई तब उनके परिजन काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच करने लगी। मृतकों में 3 महीने की निशा, करीब 9 साल का सूरज, 9 साल का विवेक और 5 साल की नंदिनी शामिल हैं।
खेलते वक्त बच्चों पर गिरी ईंट की दीवार
घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि काम बाकी होने के कारण कुछ लेबर काम कर रहे थे और वहां उनके बच्चे खेल रहे थे। इस बीच ये हादसा हुआ और असर तफरी मच गई। तुरंत अस्पताल को सूचना दी गई और प्रशासन भी मौके पर पाउच गई। इसके बाद भट्टी के मालिक भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का इलाज जारी है।दीवार के पास सो रहे थे बच्चे- मजदूर
वहीं भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर ओमप्रकाश ने बताया कि, ‘करीब 12 बजे करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। सभी बच्चे चिमनी के पास बनी दीवार के पास सो रहे थे। वहीं दीवार बच्चों पर गिर गई।’ वहीं दूसरे मजदूर ने कहा, ‘आम तौर पर सभी अपने परिवार को भट्टे के बाहर रखते है। लेकिन रात होने और ठंड ज्यादा होने के कारण बच्चों को यहां बुलाकर दीवार के सहारे सुलाया गया’





















