Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजगढ़ के पचोर में आकाशीय बिजली का कहर :चाचा- भतीजे की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों खेती-किसानी का काम करते थे और घटना के समय खेत में प्याज समेट रहे थे। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोगों की भारी भीड़ उनके घर पहुंची।
चाचा- भतीजे की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
पचोर में बिजली गिरने से चाचा- भजीते की मौत

राजगढ़ जिले के गुलखेड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चाचा- भतीजे की मौत हो गई, दोनों शुक्रवार शाम को खेत में काम करे रहे थे उसी वक्त अचानक से आई तेज गर्जना से कई अलग- अलग इलाकों में बिजली गिर गई। जिसमें चाचा- भतीजे ने दम तोड़ दिया। आनन- फानन में दोनों को पचोर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया।  

कैसे हुआ हादसा?

दोनों मृतकों की पहचान गुलखेड़ी निवासी 45 साल के विष्णु भिलाला और उनके 25 वर्षीय भतीजे रामदयाल भिलाला के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम दोनों खेत में प्याज समेटकर भरने का काम कर रहे थे। इसी बीच आई तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में कई जगह पानी भर गया। इस बीच खेत में तेज बिजली की गूंज सुनाई दी जिससे बचने के लिए दोनों खेत में मौजूद महुए के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हुए।

यह भी पढ़ें: MP News : जवान ने कपड़े धोने से मना किया तो 3 साल से गैरहाजिर बताकर सस्पेंड

पेड़ पर गिरी बिजली 

बिजली पेड़ के नीचे गिरी, यहां तेज गर्जना के तेज आवाज सुनाई दी। जिससे इसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं चीख- पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण और परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को पचोर सिविल अस्पताल लेकर रवाना हुए, हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने दोनों ही चाचा- भतीजे को मृत घोषित किया। मामले में पचोर पुलिस ने सिविल असपताल के डॉक्टर पी. एस. परमार की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

गांव में पसरा मातम

आकाशीय बिजली गिरने से चाचा और भतीजे की मौत की खबर मिलते ही पूरे गुलखेड़ी गांव में शोक की लहर फैल गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजन बदहवास हो गए।

Featured News

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों खेती-किसानी का काम करते थे और घटना के समय खेत में प्याज समेट रहे थे। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोगों की भारी भीड़ उनके घर पहुंची।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts