PlayBreaking News

तेंदुए का शिकार ! नदी में मिला शव, पैर के पंजे... मूंछ के बाल और पूंछ गायब

Follow on Google News
तेंदुए का शिकार ! नदी में मिला शव, पैर के पंजे... मूंछ के बाल और पूंछ गायब
मप्र के खरगोन जिले में वनग्राम पिपलझोपा क्षेत्र में कुंदा नदी पर स्थित रूपाकुंड के किनारे पुल के नीचे तेंदुए का शव मिला। तेंदुए के चारों पैर के पंजे, पूंछ और मूंछ के बाल कटे गायब है। इससे तेंदुए के शिकार की आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया जा रहा है कुंदा नदी में मंगलवार की देर शाम तैरते हुए तेंदुए का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची।

तेंदुए के शिकार की आशंका

इस घटना से आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार कर उसके अंग निकाल लिए गए हैं। इस घटना के बाद वन मंडलाधिकारी प्रशांत सिंह भी मौके पर पहुंचे। बिस्टान रेंज के रेंजर अमिचंद वास्केल, डिप्टी रेंजर फतेसिंह कनेश औन वन कर्मियों ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि शव दो से दिन दिन पुराना लग रहा है। तेंदुए के शव को पीपलझोपा वन विभाग में रखा गया है। कुंदा नदी के ऊपरी क्षेत्र से तेंदुए के शव के बहकर आने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा।

जांच में जुटा वन विभाग

इस मामले में डीएफओ प्रशांत सिंह ने कहा कि प्रशांत ने बताया की कुंदा नदी में एक ग्रामीण ने तेंदुए को देखा। इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। तेंदुए के चारों पंजे नहीं है। प्रथम दृष्टि में उसका शिकार होना लग रहा है। हालांकि, तेंदुए का पीएम किया गया है। अंधविश्वास में भी तेंदुए का शिकार होना लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: सीहारे में सड़क हादसा : एंबुलेंस और बाइक में भिड़ंत, 2 लोगों की मौत, 3 घायल स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts