Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:महू में जंगल में बकरी चरा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, साहस दिखाकर बचाई जान

इंदौर के महू के जंगल में एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमले कर दिया। हालांकि बुजुर्ग ने साहस दिखाते हुए न सिर्फ अपनी जान बचाई, बल्कि हमलावर तेंदुए को भी भागने पर मजबूर कर दिया।
महू में जंगल में बकरी चरा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, साहस दिखाकर बचाई जान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महू के जंगल में पहले भी तेंदुआ कई लोगों पर हमला कर चुका है,  लेकिन बुजुर्ग की सूझबूझ और साहस के चलते उन्होंने अपनी जान बचा ली। यह घटना जंगल से जुड़े इलाकों में सतर्कता की जरूरत को भी दर्शाती है।

    बकरियां चराते समय अचानक किया हमला

    घटना इंदौर के महू वन परिक्षेत्र के कुलशगढ़ इलाके की है, जहां डमाली कस्बे के 65 वर्षीय अर्जुन गावड़ गुरुवार शाम जंगल में बकरियां चरा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी पीछे से तेंदुए ने अचानक झपट्टा मार दिया। इस हमले से वह जमीन पर गिर पड़े और कुछ समय के लिए वे बेहोश हो गए।

    बुजुर्ग के शोर से बची जान 

    हमले के बावजूद अर्जुन ने हिम्मत नहीं हारी और अपने हाथ में मौजूद डंडे से तेंदुए पर दो जोरदार वार किए। अचानक हुए इस जवाबी हमले से तेंदुआ घबरा गया और मौके से भाग निकला। हालांकि इस दौरान अर्जुन के कंधे पर गहरे घाव हो गए और काफी खून बहा।

    ये भी पढ़ें: ग्वालियर: बुजुर्ग ने निभाया 35 साल पुराना वादा, लाखों की 3 बीघा जमीन कर दी दान

    वन विभाग ने सर्तक रहने की अपील की 

    घटना के बाद अर्जुन ने अपने बेटे को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर आए। अगले दिन वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग ने उन्हें अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया और तत्काल राहत के तौर पर आर्थिक सहायता भी दी। साथ ही इलाके में तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts