एयरपोर्ट मत आना!कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का यू- टर्न, 6 जून को भारत लौट रहे, बताई ये वजह

4 जून की रात जारी वीडियो संदेश में अभिजीत दिपके ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी तरह की अव्यवस्था पैदा करना नहीं है। उनका मानना है कि जरूरत से ज्यादा समर्थक जुटने से कई चीजें प्रभावित हो सकती है। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे एयरपोर्ट की बजाय जंतर-मंतर पहुंचें।
Follow on Google News
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का यू- टर्न, 6 जून को भारत लौट रहे, बताई ये वजह

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भारत लौटने से ठीक पहले बड़ा यू-टर्न लिया है। 6 जून को दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने अपने समर्थकों से एयरपोर्ट पर न आने की अपील की है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले तक वह खुद सोशल मीडिया के जरिए समर्थकों से बड़ी संख्या में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने का आह्वान कर रहे थे। अब उन्होंने कहा है कि उम्मीद से कहीं ज्यादा समर्थन मिलने के कारण एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जुट सकती है, जिससे आम यात्रियों और सुरक्षा व्यवस्था को परेशानी हो सकती है।

क्यों बदला फैसला

4 जून की रात जारी वीडियो संदेश में अभिजीत दिपके ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी तरह की अव्यवस्था पैदा करना नहीं है। उनका मानना है कि जरूरत से ज्यादा समर्थक जुटने से कई चीजें प्रभावित हो सकती है। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे एयरपोर्ट की बजाय जंतर-मंतर पहुंचें। दिपके ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद वह पहले पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे और उसके बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे।

हालांकि आंदोलन से पहले अभिजीत दिपके ने यह भी दावा किया था कि भारत पहुंचते ही उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जा सकता है। इस बयान के बाद उनके समर्थकों में हलचल बढ़ गई थी और बड़ी संख्या में लोगों के एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए उन्होंने अपनी अपील बदल दी।

Twitter Post

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP

यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और हालिया विवादों को लेकर शुरू किया गया है। CJP लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का आरोप है कि शिक्षा क्षेत्र में हुई गड़बड़ियों और छात्रों से जुड़े मुद्दों की जवाबदेही तय नहीं की गई है। इसी मांग को लेकर 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: Breaking : राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को मप्र से बनाया प्रत्याशी, खड़गे, पवन खेड़ा कर्नाटक से उम्मीदवार

अब जानें CJP के तीन प्रवक्ता के बारें में

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने हाल ही में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए तीन आधिकारिक प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। इनमें सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका शामिल हैं। तीनों ने पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन की रणनीति और मांगों को सामने रखा।

सौरव दास

सौरव दास को CJP का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी के अनुसार वह लंबे समय से पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कानूनी, न्यायिक और सामाजिक विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण विरोधी आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही थी।

विजेता दहिया

विजेता दहिया लेखक, कंटेंट क्रिएटर और फिल्ममेकर हैं। पार्टी का कहना है कि उन्हें राजनीतिक शोध और रणनीतिक विश्लेषण का अनुभव है। वह ‘Power of Universe’ और ‘To Hell With That Job’ जैसी किताबें लिख चुके हैं। साथ ही हरियाणवी फिल्मों ‘दरारें’ और ‘ओपरी पराई’ का लेखन और निर्देशन भी कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से पढ़ाई की है।

आशुतोष रांका

आशुतोष रांका पार्टी की संचार टीम का हिस्सा हैं। वह IIT कानपुर और London School of Economics (LSE) के पूर्व छात्र हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में McKinsey & Company में रणनीतिक प्रबंधन सलाहकार के रूप में काम किया। पार्टी के मुताबिक उन्हें अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ आर्थिक और संचालन संबंधी रणनीतियों पर काम करने का अनुभव है।

Breaking News

CJP की पहली ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस बीच CJP ने दिल्ली में अपनी पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। पार्टी के तीन नए प्रवक्ता पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने आंदोलन की मांगों को दोहराया। पार्टी ने साफ कहा कि वह सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेगी।

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को सिर्फ दिखावटी कार्रवाई बताया। उनका कहना है कि केवल अधिकारियों का ट्रांसफर करने से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करनी होगी।

क्या है आंदोलन और क्यों हो रहा है?

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग- CJP का आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
  • CBSE अधिकारियों पर सवाल- पार्टी का कहना है कि केवल ट्रांसफर से समस्या हल नहीं होगी। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जवाबदेही तय होनी चाहिए।
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन- 6 जून को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। समर्थकों को एयरपोर्ट की बजाय प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने को कहा गया है।
  • तीन आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त- आंदोलन को संगठित रूप देने के लिए सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता बनाया गया है।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts