PlayBreaking News

ग्वालियर:बुजुर्ग ने निभाया 35 साल पुराना वादा, लाखों की 3 बीघा जमीन कर दी दान

ग्वालियर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आज के दौर में भरोसे और ईमानदारी की नई मिसाल पेश करती है। जहां लोग जमीन के लिए रिश्ते तक तोड़ देते हैं, वहीं एक बुजुर्ग ने 35 साल पुराना वचन निभाकर इंसानियत का फर्ज निभाया है।
Follow on Google News
बुजुर्ग ने निभाया 35 साल पुराना वादा, लाखों की 3 बीघा जमीन कर दी दान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। यह घटना सिर्फ जमीन के हस्तांतरण की कहानी नहीं, बल्कि भरोसे और इंसानियत की मिसाल है। 35 साल पुराने वचन को निभाकर एक बुजुर्ग ने यह साबित कर दिया कि सच्चाई और ईमानदारी आज भी जिंदा है।

    35 साल पहले किया था  वादा

    ग्राम गुर्री भादावना के रहने वाले शालिग्राम पंडा ने वर्षों पहले गांव के ही अशोक कुमार वाल्मीकि से एक वादा किया था। उस समय अशोक आर्थिक रूप से कमजोर थे और उनके पास खेती के लिए खुद की जमीन नहीं थी। ऐसे में शालिग्राम ने उन्हें अपनी जमीन पर खेती करने दी और भरोसा दिलाया कि एक दिन यह जमीन उनकी ही हो जाएगी। समय बीतता गया, लेकिन इस वादे की सच्चाई कभी कम नहीं हुई।

    ये भी पढ़ें: इंदौर : निशुल्क शव-वाहन सेवा शुरू, सरकारी अस्पतालों में मौत होने पर मिलेगा मुफ्त वाहन सेवा

    सिर्फ 20 हजार में की जमीन की रजिस्ट्री

    करीब 35 साल बाद, 31 मार्च 2026 को शालिग्राम पंडा ने अपने वचन को पूरा करते हुए जमीन की रजिस्ट्री अशोक के नाम कर दी। आज इस जमीन की कीमत लाखों में आंकी जा रही है, लेकिन उन्होंने पुराने वादे के मुताबिक ही सौदा पूरा किया। अशोक ने मात्र 20 हजार रुपए देकर जमीन अपने नाम करवाई। 

    ये भी पढ़ें: ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ : CM डॉ. यादव बोले- उज्जैन का महत्व दुनिया के सामने, महाकाल स्टेंडर्ड टाइम की शुरूआत हो

    परिवार ने भी दिया साथ

    शालिग्राम पंडा ने बताया कि बढ़ती उम्र को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो। उनके इस निर्णय में परिवार ने भी पूरा समर्थन दिया। उनके नाती प्रबल पंडा ने भी उन्हें वादा निभाने के लिए। वहीं अशोक वाल्मीकि ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा उपहार बताया और कहा कि आज भी ऐसे लोग हैं जो सच्चाई को सबसे ऊपर रखते हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts