PlayBreaking News

कल से शुरू होगा IMC 2024, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, 6G तकनीकी पर आएगा बड़ा अपडेट

Follow on Google News
कल से शुरू होगा IMC 2024, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, 6G तकनीकी पर आएगा बड़ा अपडेट
टेक डेस्क। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 का आठवां संस्करण 15 अक्टूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेगा टेक इवेंट का उद्घाटन कर सकते हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का यह इवेंट 18 अक्टूबर तक चलेगा। IMC 2024 की थीम ‘द फ्यूचर इज नाउ’ पर आधारित है, जिसमें दूरसंचार, 6G तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई बड़े ऐलान होने की संभावना है। इसमें 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, 400 से ज्यादा एक्जीबिटर्स और लगभग 900 स्टार्टअप के भागीदारी की उम्मीद है।

AI और 6G पर होगी चर्चा

इवेंट में 50 से ज्यादा भारतीय और वैश्विक स्पीकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जनरेटिव AI से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। IMC 2024 में क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), अर्धचालक, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और सर्कुलर इकोनॉमी पर भी फोकस किया जाएगा। इसके जरिए भारत के दूरसंचार क्षेत्र और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। IMC 2024 में 16 अक्टूबर को Xiaomi स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा, भारत के 6G विकास और दूरसंचार क्षेत्र की प्रगति से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हो सकती हैं।

वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत करने का प्रयास

यह इवेंट संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) द्वारा आयोजित की जा रही पहली टेलीकॉम स्टैंडर्ड कॉन्फ्रेंस का भी हिस्सा है, जिससे भारत की तकनीकी क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में मोबिलिटी, कंज्यूमर टेक और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की नवीनतम उपलब्धियों का प्रदर्शन भी किया जा सकता है।

5G के बाद 6G की दिशा में बढ़ेगा भारत

बता दें, IMC 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 5G सेवा की सौगात दी थी। इसके साथ ही भारत का सबसे सस्ता 5G फोन भी इसी इवेंट में लॉन्च किया गया था। इस साल IMC से उम्मीद है कि भारत 6G के विकास और भविष्य की तकनीकों में तेजी से कदम बढ़ाएगा। इस आयोजन से भारतीय तकनीकी उद्योग को वैश्विक पहचान और निवेश के अवसर भी मिलने की संभावना है। ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वैक्सीन पर साइड-इफेक्ट के आरोप वाली याचिका की खारिज, कहा- इसका मकसद सिर्फ सनसनी पैदा करना
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts