Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भू -माफियाओ का खेल ,सरकारी जमीन अपना बताकर बेचने पर 6 के खिलाफ एफआईआर

Follow on Google News
भू -माफियाओ का खेल ,सरकारी जमीन अपना बताकर बेचने पर 6 के खिलाफ एफआईआर
इंदौर- बड़गोदा ग्राम पंचायत की जमीन करोड़ रुपए मूल्य की एक सरकारी जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 2 साल पहले हुई शिकायत में पुलिस ने अब जाकर अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों ने फर्जी तरीके से सरकारी जमीन के कागज अपने नाम पर बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। फरियादी बिंदु शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम पंचारिया क्षेत्र कि शासकीय जमीन पर कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बनाकर लाखों रुपए में विक्रय कर दिया। इस जमीन को भू-माफिया आरोपी शारदा बाई राजेश पंजरिया, सुशीला, दीपक, सचिन चौहान, ऋतुराज और अयूब ने इस जमीन को फर्जी दस्त भेजो के आधार पर अपना बताकर जमीन का सौदा कर लाभ प्राप्त किया। आवेदन की जांच में खुलासा शिकायत के बाद मामले की जब पुलिस ने जांच कराई तो भूमि शासकीय निकली। इस मामले में क्रेता, विक्रेता, दलाल और गवाहों सहित अन्य पर केस दर्ज हुए है। पुलिस ने धोखाधड़ी अमानत में खयानत और साजिश करने की धारा में प्रकरण दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी काफी लंबे समय से उक्त भूमि पर खेती कर रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने मिली भगत कर फर्जी तरीके से भूमि की रजिस्ट्री करवाई और उसे बेच दिया।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts