लाड़ली बहना की 36वीं किस्त आज जारी!CM डॉ. मोहन यादव करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर, 1.25 करोड़ बहनों को मिलेगा लाभ

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना को लेकर आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज, 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से इस योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य की करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे जाएंगे। सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है और यह राशि सिंगल क्लिक सिस्टम के जरिए ट्रांसफर की जाएगी।
1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे
इस बार योजना के तहत करीब 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को लाभ मिलेगा। सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल मिलाकर 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिससे पैसा सीधे और बिना किसी रुकावट के लाभार्थियों तक पहुंचता है।
यह भी पढ़ें: VIP कल्चर पर कंट्रोल! पीएम मोदी की अपील के बाद बदला एमपी सरकार का अंदाज, CM मोहन यादव ने काफिले से घटाए वाहन
कार्यक्रम कहां और कब होगा?
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में एक बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं से वे लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे। कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। नए विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर बाद आयोजित किया जाएगा और इसके तुरंत बाद पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
कब तक आएंगे पैसे?
सरकारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री जैसे ही सिंगल क्लिक से राशि जारी करेंगे, उसके बाद कुछ ही घंटों में पैसे लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार पैसा दोपहर बाद ट्रांसफर होगा। शाम तक अधिकतर खातों में राशि पहुंचने की संभावना है। कुछ बैंकों में समय थोड़ा अलग हो सकता है।
योजना से महिलाओं को क्या फायदा मिल रहा है?
लाड़ली बहना योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि इसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
सरकार के अनुसार इस योजना से-
- महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है।
- घर के खर्चों में मदद मिल रही है।
- बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर बेहतर ध्यान दिया जा रहा है।
- महिलाओं की फैसले लेने में भूमिका बढ़ी है।
- ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इसका असर देखा जा रहा है।
अब तक कितनी राशि दी जा चुकी है?
लाड़ली बहना योजना 2023 में शुरू हुई थी और तब से अब तक 35 किस्तें पहले ही जारी हो चुकी हैं। अब तक कुल 55,926.51 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं। यह योजना देश की सबसे बड़ी महिला सहायता योजनाओं में शामिल हो चुकी है। सरकार का कहना है कि एक भी किस्त अब तक रोकी नहीं गई है।
यह भी पढ़ें: कूनो में KGP-12 चीता के 4 शावकों की मौत : सिर्फ 1 महीने के थे; एक दिन पहले CM ने छोड़े थे 2 चीते
कितनी राशि मिलती है? योजना में बदलाव
इस योजना की शुरुआत में महिलाओं को कम राशि दी जाती थी, लेकिन समय के साथ इसे बढ़ाया गया। इस बढ़ोतरी से महिलाओं को ज्यादा आर्थिक राहत मिल रही है।
- शुरुआत में: 1000 प्रति माह
- बाद में बढ़ाकर: 1250 प्रति माह
- अब वर्तमान में: 1500 प्रति माह
किस तरह चेक करें पैसा आया या नहीं?
अगर आप लाभार्थी हैं, तो आप योजना की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर आप भुगतान स्थिति (Payment Status) देख सकते हैं, लाभार्थी सूची चेक कर सकते हैं और योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।











