Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘सपनों का शहर’ में डर का साया?कोटा के हॉस्टलों में लगे 'खुदकुशी प्रूफ' पंखे, सामने आया VIDEO

कोटा के हॉस्टलों में सीलिंग फैन पर लोहे की जाली लगाने का मामला चर्चा में है। NEET जैसे एग्जाम के दबाव के बीच छात्रों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। बढ़ते मानसिक तनाव को देखते हुए किए गए इन इंतजामों पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ी है, जहां लोग इसे जरूरी और अस्थायी समाधान दोनों बता रहे हैं।
कोटा के हॉस्टलों में लगे 'खुदकुशी प्रूफ' पंखे, सामने आया VIDEO

राजस्थान का कोटा, जिसे 'सपनों का शहर' कहा जाता है, इन दिनों एक अलग कारण से चर्चा में है। यहां लाखों छात्र NEET और JEE की तैयारी करते हैं। लेकिन इस बार कोटा अपने हॉस्टलों में किए गए एक खास बदलाव की वजह से सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि कई हॉस्टल कमरों में सीलिंग फैन के चारों ओर लोहे की जाली लगाई गई है। इसे देखकर लोग हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है।

छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पिछले कुछ सालों में कोटा में पढ़ाई का दबाव और मानसिक तनाव बढ़ा है, जो एक बड़ी चिंता बन गया है। इसी को देखते हुए हॉस्टल संचालकों ने यह व्यवस्था की है। NEET परीक्षा के दौरान, उसके पहले और बाद में छात्रों पर तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में कोई छात्र आत्मघाती कदम न उठाए, इसके लिए पंखों पर जाली लगाई गई है। इसके अलावा, कई जगह ऊंची इमारतों की खिड़कियों और बालकनी में भी सुरक्षा जाल लगाए गए हैं। कुछ हॉस्टलों में एंटी-सुसाइड डिवाइस भी लगाए जा रहे हैं।

कोटा में बढ़ता मानसिक दबाव

हर साल बड़ी संख्या में छात्र कोटा आकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करते हैं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण छात्रों पर मानसिक दबाव भी काफी ज्यादा होता है। यही वजह है कि इस तरह के सुरक्षा उपाय जरूरी समझे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ ऐसे सुरक्षा उपाय काफी नहीं हैं। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग इसे जरूरी कदम बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।

चर्चा में बना हुआ है कोटा मॉडल

फिलहाल कोटा के हॉस्टलों में लगाए गए ये सुरक्षा इंतजाम पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं और छात्रों की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts