PlayBreaking News

कोंडागांव में CAF प्लाटून कमांडर ने की आत्महत्या, बीजापुर में 5 दिन पहले CRPF जवान ने किया था सुसाइड; सामने आई ये वजह

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बयानार कैंप में CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के जवान दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना रविवार देर रात की है। दिनेश सिंह दुर्ग जिले के रहने वाले थे और CAF कैंप में प्लाटून कमांडर के पद पर कार्यरत थे।
Follow on Google News
कोंडागांव में CAF प्लाटून कमांडर ने की आत्महत्या, बीजापुर में 5 दिन पहले CRPF जवान ने किया था सुसाइड; सामने आई ये वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बयानार कैंप में CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के जवान दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना रविवार देर रात की है। दिनेश सिंह दुर्ग जिले के रहने वाले थे और CAF कैंप में प्लाटून कमांडर के पद पर कार्यरत थे। गोली लगते ही जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है और कोई अधिकारी ने बयान नहीं दिया है।

    बीजापुर में CRPF जवान ने बैरक में की खुदकुशी

    इससे पहले, 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र में CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान पप्पू यादव ने बैरक में खुद को गोली मार ली। पप्पू यादव 22वीं बटालियन मिनगाचल में पदस्थ थे। वे बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे।

    बुधवार सुबह 5 बजे उन्होंने अपनी इंसास राइफल से गले पर गोली चलाई, जिससे सिर को चीरती हुई गोली बाहर निकल गई। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसारस, वे एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटे थे।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है। दोनों मामलों में आत्महत्या की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts