PlayBreaking News

Kolkata Doctor Rape and Murder Case : कौन हैं कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरोपी को डिफेंस करने वाली वकील कबिता सरकार ?

Follow on Google News
Kolkata Doctor Rape and Murder Case : कौन हैं कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरोपी को डिफेंस करने वाली वकील कबिता सरकार ?
कोलकाता। 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना से पूरे देश में आक्रोश बना हुआ है। देशभर के डॉक्टर्स का विरोध जारी है। घटना के बाद आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था। अभी वो पुलिस रिमांड में है। अगले कुछ दिनों में कोर्ट में उसकी पेशी होगी। ऐसे में आरोपी संजय को डिफेंड करने वाली लॉयर कबिता सरकार की चर्चा हो रही है। 52 वर्षीय वकील कबिता सरकार आरजी कर हाई प्रोफाइल केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय का बचाव करती नजर आएंगी।

जानिए कौन हैं कबिता सरकार ?

कबिता सरकार ने बंगाल के हुगली स्थित हुगली मोहसिन कॉलेज से लॉ में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने वकालत करियर की शुरुआत बंगाल के अलीपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और सेशन कोर्ट में प्रैक्टिस से की। उस समय उनका फोकस सिविल केस पर था। फरवरी 2023 में स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (SALSA) में बतौर क्रिमिनल लॉयर अपॉइंट किया गया। इसके बाद जून 2023 में वो कोलकाता के सीलदाह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। एक वकील के रूप में उनका मानना है कि मुकदमे से पहले आरोपी को दोषी नहीं मानना चाहिए। वे न्याय के जरिए ही न्याय में यकीन रखती हैं। हर किसी को फेयर ट्रायल मिलने की वकालत करती रही हैं, फिर चाहे वह आरोपी ही क्यों न हो।

पनिशमेंट को लेकर उनका नजरिया

अपराधी को मिलने वाली सजा के रूप में वो मृत्युदंड के बजाय, दोषसिद्धि के बाद अधिकतम आजीवन कारावास की सजा को प्राथमिकता देती हैं। उनका मानना है कि अपराधी के मनोविज्ञान को समझने की कोशिश करनी चाहिए। वकालत में ‘Innocnet Until Proven Guilty’ की मशहूर कहावत पर वह विशेष जोर देती हैं। कबिता सरकार ने केस लड़ने के दौरान अपने वरिष्ठ वकील सौरव बनर्जी को अपने साथ रखने की मांग की है। बता दें, इस केस में आरोपी को डिफेंस करने के लिए कोई वकील तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद सीलदाह कोर्ट ने कबिता सरकार को चुना है। सीबीआई की मनोविश्लेषणात्मक प्रोफाइल में गिरफ्तार एकमात्र आरोपी संदिग्ध संजय रॉय को पशु प्रवृत्ति वाला एक यौन विकृत व्यक्ति बताया गया है।

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्या हुआ था ?

8-9 अगस्त के दरमियान कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर कर दिया गया था।पीड़िता नाइट शिफ्ट करके एक जूनियर डॉक्टर के साथ खाना खाने के बाद ट्रेनी डॉक्टर सेमिनार हॉल में थोड़ी देर रेस्ट करने गई थी, लेकिन सुबह तक नहीं लौटी। वह मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी। 9 अगस्त सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में अर्धनग्न और चोटिल अवस्था में मिला था। पुलिस ने बताया था कि ट्रेनी डॉक्टर का रेप कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल पर शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts