Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kolkata Rape-Murder Case : बंगाल में बंद के दौरान हिंसा, BJP नेता की कार पर फायरिंग... बम भी फेंके; हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर

Follow on Google News
Kolkata Rape-Murder Case : बंगाल में बंद के दौरान हिंसा, BJP नेता की कार पर फायरिंग... बम भी फेंके; हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस को लेकर भाजपा ने आज 12 घंटे का बंद बुलाया है। नबन्ना अभियान के तहत सचिवालय तक मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में यह ऐलान किया गया। पार्टी ने इसे 'बांग्ला बंद' नाम दिया है। यह बंद बुधवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। पुलिस ने प्रोटेस्ट कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें भी रोक दी हैं।

BJP नेता की गाड़ी पर फायरिंग

बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटापारा में बंद के दौरान भाजपा नेता की कार पर फायरिंग हुई है। बीजेपी के स्थानीय नेता प्रियांगु पांडे के वाहन पर फायरिंग हुई है। वाहन के ड्राइवर को गोली लगी है। भाजपा नेता प्रियंगु पांडे ने कहा कि, TMC के करीब 50-60 लोगों ने रोड ब्लॉक कर गाड़ी रुकवाई और भीड़ की ओर से 6-7 राउंड फायरिंग की गई। साथ ही 7-8 बम फेंके गए। इस दौरान ड्राइवर समेत दो लोगों को गोली लगी है, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। देखें वीडियो...

BJP के बंद के खिलाफ उतरे TMC कार्यकर्ता

भाजपा के बंद के विरोध में TMC कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बनगांव-सियालदह के बीच में ट्रेन रोककर नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को हटाया। जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। देखें वीडियो... टीएमसी नेता नारायण घोष ने कहा कि, "वे (बीजेपी) गरीब लोगों को परेशान करना चाहते हैं। वे पश्चिम बंगाल में डकैती करने आए हैं। आम और गरीब लोग ममता बनर्जी के साथ हैं। ऐसी चीजें करके पश्चिम बंगाल को रोका नहीं जा सकता।"

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसें रोकीं, पुलिस ने हिरासत में लिया

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ताओं ने यहां बसें रोकीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। देखें वीडियो...

छुट्टी लेने पर कटेगी सैलेरी, हेलमेट पहने दिखे ड्राइवर

सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें 28 अगस्त को किसी भी सरकारी कर्मचारी को आकस्मिक छुट्टी नहीं दिए जाने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि, छुट्टी लेने पर उसकी एक दिन की सैलरी काट दी जाएगी। वहीं बंगाल बंद की वजह से हावड़ा में ड्राइवरों को हेलमेट पहने देखा गया। उनका कहना है कि सुरक्षा की वजह से उन्होंने हेलमेट पहना हुआ है।

नॉर्थ 24 परगना में रेलवे ट्रैक पर उतरे BJP कार्यकर्ता

बंगाल बंद के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। इस बीच बीजेपी विधायक अशोक कीर्तनिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नॉर्थ 24 परगना के बनगांव स्टेशन पर ट्रेन रोक दी।

BJP ने क्यों बुलाया बंद, क्या है नबन्ना अभियान

  • कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की एक ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले के खिलाफ छात्रों ने राज्य सचिवालय यानी ‘नबन्ना भवन’ तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था।
  • एक नए छात्र संगठन ‘पश्चिम बंग छात्र समाज’ ने इस विरोध मार्च को ‘नबन्ना अभियान’ नाम दिया। जिसके तहत मंगलवार (27 अगस्त) सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला गया।
  • इस विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प देखने को मिली। बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी दागे।
  • पुलिस की कार्रवाई की वजह से 100 से ज्यादा छात्र, 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे। वहीं 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
  • सरकार ने प्रदर्शन रोकने के लिए 6 हजार पुलिस जवान सड़कों पर उतारे थे।
  • विरोध प्रदर्शन में बल प्रयोग करने और छात्रों को गिरफ्तार करने के खिलाफ भाजपा ने 28 अगस्त को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
  • वहीं सत्तारुढ़ टीएमसी ने कहा कि, बीजेपी राज्य में 'अराजकता पैदा करना चाहती है।'
  • कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। जिसको लकर देशभर में नाराजगी देखी गई, साथ ही देशभर के डॉक्टर सड़क पर उतर आए थे।
  • सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि, कोलकाता में प्रदर्शन जारी है।
ये भी पढ़ें- Kolkata Rape Murder Case : नबन्ना प्रोटेस्ट… हावड़ा ब्रिज पर उग्र छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts