Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'सतपुड़ा' के अग्निकांड से सबक नहीं :मंत्रालय की र्पाकिंग में गाड़ियों के बीच कबाड़-रद्दी के ढेर, आग का खतरा

सरकारी दफ्तरों में लापरवाही का आलम ऐसा है कि पुरानी घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया जाता। सतपुड़ा भवन में भीषण अग्निकांड होने के बावजूद मंत्रालय में अग्नि दुर्घटनाओं से बचने के लिए कोई सावधानी नहीं बरती जा रही है। मंत्रालय की पार्किंग में गाड़ियों के बीच रद्दी का ढेर लगा हुआ है, इससे कभी अग्नि दुर्घटना हो सकती है।
मंत्रालय की र्पाकिंग में गाड़ियों के बीच कबाड़-रद्दी के ढेर, आग का खतरा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुष्पेंद्र सिंह,भोपाल। मध्यप्रदेश का प्रशासनिक हृदय स्थल एक बार फिर संभावित अग्निकांड के मुहाने पर खड़ा है। वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन, विंध्याचल भवन और पर्यावास भवन में पूर्व में आग की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इससे सबक नहीं लिया गया और एनेक्सी के सामने बनी नई मल्टी पार्किंग में भारी मात्रा में कबाड़ रखा है। पार्किंग की दूसरी मंजिल पर  खाली प्लास्टिक बोतलें, अनुपयोगी सरकारी फाइलें और कागज की कतरनों से भरे बोरे रखे हैं। यहां अगर एक चिंगारी भी उठी तो आग तेजी से फैल सकती है और पार्किंग पर खड़े सैकड़ों दोपहिया-चार पहिया वाहन चपेट में आ सकते हैं।

    करोड़ों रुपए कीमत के वाहन होते हैं पार्क

    नई मल्टी पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर को बंद कर दो वाहनों को पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया है। दूसरी और तीसरी मंजिल को कार पार्किंग के लिए आरक्षित किया गया है। यहां कर्मचारी और अधिकारियों के प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े होते हैं।जीएडी के अफसर इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एसीएस संजय शुक्ला से मल्टी पार्किंग में कबाड़ और रद्दी रखे रहने के बारे में जानकारी चाही गई लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए।

    सटे हैं रिहायशी इलाके, व्यवस्था पर सवाल

    पार्किंग स्थल से सटे रिहायशी क्षेत्र में सैकड़ों मकान मौजूद हैं और दिनभर आवाजाही बनी रहती है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर कर्मियों का कहना है कि कबाड़ हटाना उनका नहीं, सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व है।

    पहले भी हो चुकी हैं आग की घटनाएं

    वल्लभ भवन

    9 मार्च 2024 : तीसरी मंजिल से लगी आग चौथी-पांचवीं तक पहुंची, पांच घंटे में काबू। कई कार्यालय और दस्तावेज नष्ट। 30 करोड़ से अधिक में जीर्णोद्धार का प्लान बना।

    12 जून 2024 : वल्लभ भवन में आग की चौथी घटना। आग से अफरा तफरी मच गई थी।

    सतपुड़ा भवन

    12 जून 2023 : पांचवीं मंजिल पर आग, 15 घंटे बाद नियंत्रण। 300 करोड़ के सुधार की योजना बनाई गई।

    विन्ध्याचल भवन

    5 अक्टूबर 2015 व 20 मार्च 2025 : ग्रामीण विकास विभाग के दस्तावेज खाक हो गए थे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts