Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेहत आपकी, सुविधा हमारी :भोपाल के कोलार में पीपुल्स समाचार ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप

भोपाल के कोलार क्षेत्र में पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट की पहल पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित हुआ। पीपुल्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बीपी, शुगर और डेंटल जांच कर लोगों को जरूरी स्वास्थ्य परामर्श दिया। इस शिविर का उद्देश्य समय पर जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
भोपाल के कोलार में पीपुल्स समाचार ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते, तब समाज के लिए कुछ पहलें उम्मीद की किरण बनकर सामने आती हैं। कोलार क्षेत्र में आयोजित एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप ने यही साबित किया। पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट की पहल पर कोलार स्थित पेलेस ऑर्चड परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने मुफ्त जांच और परामर्श का लाभ लिया।

    इस हेल्थ कैंप में पीपुल्स हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। सुबह से ही कैंप में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हर किसी की उम्मीद एक ही थी- सेहत की सही जानकारी और समय पर सलाह।

    बीपी, शुगर और डेंटल जांच पूरी तरह मुफ्त

    स्वास्थ्य शिविर में लोगों की ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। इसके साथ ही दांतों से जुड़ी समस्याओं की भी जांच कर जरूरी परामर्श दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि, आजकल हाई बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियां चुपचाप शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है।

    कई ऐसे लोग भी सामने आए, जिन्हें पहली बार पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर या शुगर सामान्य से अधिक है। डॉक्टरों ने उन्हें घबराने के बजाय सही खानपान, दवाइयों और लाइफस्टाइल सुधार की सलाह दी।

    डॉक्टरों की सलाह- आदतें बदलना भी जरूरी

    कैंप में मौजूद चिकित्सकों ने लोगों से बातचीत के दौरान बताया कि केवल दवाइयों पर निर्भर रहना काफी नहीं है। नियमित जांच, संतुलित आहार, रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और तनाव से दूरी यही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

    डॉक्टरों ने खासतौर पर बुजुर्गों और युवाओं को सलाह दी कि, वे साल में कम से कम एक बार बेसिक हेल्थ चेकअप जरूर कराएं, ताकि गंभीर बीमारी को समय रहते रोका जा सके।

    पीपुल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने कहा कि, हमारा उद्देश्य सिर्फ जांच करना नहीं है, बल्कि लोगों को यह समझाना है कि बीमारी से पहले सावधानी जरूरी है। नियमित जांच और सही जीवनशैली अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

    स्थानीय लोगों ने की अभियान की तारीफ

    हेल्थ कैंप को लेकर स्थानीय रहवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि, अस्पताल तक जाना कई बार मुश्किल हो जाता है, लेकिन घर के पास इस तरह की सुविधा मिलना बेहद राहत भरा है।

    महिलाओं और बुजुर्गों ने बताया कि, ऐसे शिविर न सिर्फ पैसे बचाते हैं, बल्कि समय पर सही सलाह भी दिलाते हैं। लोगों ने मांग की है कि, भविष्य में भी इस तरह के हेल्थ कैंप नियमित रूप से लगाए जाएं।

    सेहत के प्रति जागरूकता ही असली मकसद

    इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ मेडिकल जांच तक सीमित नहीं रहा। लोगों को यह समझाने पर भी जोर दिया गया कि छोटी-छोटी लापरवाहियां आगे चलकर बड़ी बीमारी बन सकती हैं।

    पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट ने इस कैंप के जरिए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग समय रहते जांच कराएं, तो हार्ट डिजीज, डायबिटीज और हाई बीपी जैसी गंभीर बीमारियों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार, गुस्सा और अपराध… भोपाल में युवाओं और माता-पिता को दी गई जिंदगी बचाने की टिप्स

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts