Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छात्रा से हैवानियत...लिव-इन पार्टनर ने सैनिटाइजर डालकर प्राइवेट पार्ट जलाया, पेशाब की और रेप किया

बायो-टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट से उसके लिव इन पार्टनर ने दरिंदगी की है। युवती की दोस्ती आरोपी शिवम से ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी। शादी करने की बात पर शिवम छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स को जलाया। उसके साथ रेप किया और कई बार उसके ऊपर पेशाब भी की।
लिव-इन पार्टनर ने सैनिटाइजर डालकर प्राइवेट पार्ट जलाया, पेशाब की और रेप किया
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिवम।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुरुग्राम। पढ़ाई करने आई त्रिपुरा की 19 वर्षीय छात्रा के साथ हुई हैवानियत ने झकझोर कर रख दिया है। बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी, जब शादी को लेकर विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि युवक ने तीन दिनों तक उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा, शरीर को जलाया और चाकू से हमला किया। पीड़िता गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    मां को आया खौफनाक फोन कॉल 

    इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने 16 फरवरी की रात करीब 10 बजे अपनी मां को फोन किया। मां के अनुसार, बेटी बेहद डरी हुई थी और उसने कहा-'मेरे पास टाइम नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा।' फोन पर उसने बताया कि पिछले तीन दिनों से शिवम नाम का युवक उसके साथ मारपीट कर रहा है और अब उसकी जान लेने की धमकी दे रहा है। यह सुनकर मां घबरा गईं और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    मां ने पुलिस को बताई दरिंदगी की पूरी कहानी

    मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को तीन दिनों तक एक कमरे में बंद रखा। इस दौरान उसने न सिर्फ उसे पीटा बल्कि उसके शरीर को जलाया और कई जगह चाकू से काटा। मां के मुताबिक, बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया, उसे अपमानित किया और बार-बार गंभीर शारीरिक यातनाएं दीं। उसने यह भी कहा कि आरोपी ने सैनिटाइजर डालकर उसके प्राइवेट पार्ट्स को जलाया। उस पर पेशाब भी की।

    ऑनलाइन दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता बना जानलेवा

    मां के बयान के अनुसार, उनकी बेटी पढ़ाई के लिए गुरुग्राम आई थी और एक ऑनलाइन ऐप के जरिए आरोपी से उसकी दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों साथ रहने लगे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। परिवारों के बीच शादी की बातचीत भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन इसी बीच शादी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मामला मारपीट में बदल गया।

    पुलिस कार्रवाई और मां की मांग

    मां ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपी पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की धाराएं भी जोड़ी जाएं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें जानबूझकर चोट पहुंचाना, गलत तरीके से कैद करना, झूठे वादे से संबंध बनाना और धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं। शुरुआती जांच में छात्रा के शरीर पर कई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts