Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

किरण सिंहदेव आज लौटेंगे छत्तीसगढ़, BJP प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर संभालेंगे, बदलाव की अटकलों पर लगा विराम

भाजपा प्रदेशअध्यक्ष किरणदेवसिंह का इलाज के बाद वापसी, अब संगठन की जिम्मेदारी पर फिर फोकस।छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव आज दिल्ली से इलाज पूरा होने के बाद रायपुर लौटेंगे। वे बुधवार शाम दिल्ली से रवाना होकर रात करीब 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे।
किरण सिंहदेव आज लौटेंगे छत्तीसगढ़, BJP प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर संभालेंगे, बदलाव की अटकलों पर लगा विराम

रायपुर:  छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव आज दिल्ली से इलाज के बाद छत्तीसगढ़ लौटेंगे। वे बुधवार शाम दिल्ली से रवाना होकर रात करीब 8 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। सिंहदेव की वापसी के साथ ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बदलने को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

दिल्ली से आज रायपुर पहुंचेंगे सिंहदेव

किरण सिंहदेव दिल्ली में उपचार पूरा होने के बाद बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे रात करीब 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

/img/129/1790158742115

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव,स्मृति ईरानी को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी

एयरपोर्ट पर होगा आत्मीय स्वागत

किरण सिंहदेव की वापसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके रायपुर पहुंचने के बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका आत्मीय स्वागत करेंगे। इसके बाद सिंहदेव प्रदेश संगठन से जुड़े कामकाज में फिर सक्रिय होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर ब्रेक

सिंहदेव की वापसी के साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। इलाज के दौरान उनके सक्रिय राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहने के बीच प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं सामने आई थीं।

ये भी पढ़ें: ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली मारने की दी धमकी,2.50 लाख का सामान लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार

ड़क हादसे में हुए थे गंभीर घायल

किरण सिंहदेव 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में घायल हुए थे। वे परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी।

झांसी में प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली रेफर

हादसे में घायल होने के बाद सिंहदेव को पहले झांसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए नई दिल्ली भेजा गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका उपचार और ऑपरेशन किया गया।

दिल्ली में कई नेताओं ने जाना हाल

इलाज के दौरान दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने किरण सिंहदेव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला ‘राजत कमल’ राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित

अब फिर संभालेंगे प्रदेश संगठन की कमान

उपचार पूरा होने के बाद किरण सिंहदेव अब छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। उनकी वापसी के बाद वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर संगठनात्मक गतिविधियों में फिर सक्रिय होंगे। इससे पार्टी के प्रदेश संगठन में भी उनकी मौजूदगी और गतिविधियां फिर दिखाई देंगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts