PlayBreaking News

मोशन पिक्चर ट्रैक 'धोखा' मचा रहा धमाल, खुशाली कुमार के लुक की हो रही तारीफ

Follow on Google News
मोशन पिक्चर ट्रैक 'धोखा' मचा रहा धमाल, खुशाली कुमार के लुक की हो रही तारीफ
लव इज इन दी एयर और भूषण कुमार की टी-सीरीज मोशन पिक्चर ट्रैक 'धोखा' भी इसी बात का सबूत है। इस ट्रैक में खूबसूरत और टैलेंटेड खुशाली कुमार को फीचर किया गया है, जो एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी वर्सेटिलिटी को और भी निखारती हुई नजर आ रही हैं। इस ट्रैक को राजस्थान के बैकड्रॉप में शूट किया गया है, जिसमें वे ऑथेंटिक राजस्थानी अटायर और मेकअप में एकदम रियल लग रही हैं। ऐसे में खूबसूरत लोकेशंस से लेकर एथनिक अटायर तक सब कुछ खुशाली पर खूब जच रहा है और इस ट्रैक के हर सीन में वो किसी दिवा और बेहतरीन एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहीं हैं।

ग्रेट सेंस ऑफ स्टाइलिंग के लिए भी जानी जाती हैं एक्ट्रेस

खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस खुशाली कुमार जो हमेशा अपने परफॉर्मेंस से सभी को इम्प्रेस करने में कामयाब रहीं हैं, उन्हें अपने ग्रेट सेंस ऑफ स्टाइलिंग के लिए भी जाना जाता है। शायद इसलिए उन्होंने अपने मोशन पिक्चर ट्रैक धोखा में इस बात का खास ख्याल रखा कि, इस गाने में पहना गया उनका हर आउटफिट ऑथेंटिक हो और बैकड्रॉप के साथ पर्फेक्टली मैच करे। एक परफेक्शनिस्ट होने के नाते खुशाली, राजस्थानी लड़की के अपने कैरेक्टर के लिए उसकी तह तक गई ताकि कपड़ों से लेकर उनका मेकअप सुबकुछ रियल और परफेक्ट लगे।

को-स्टार पार्थ समथान को भी स्टाइलिंग में किया हेल्प

इस ट्रैक में खुशाली के खूबसूरत लहंगे पर मिरर वर्क किया गया है और ट्रेडिशनल बांधनी ड्रेसेज पहने नजर आ रहीं हैं और जिसे देखने के बाद ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने हर लुक को बेहद ग्रेसफुली कैरी किया है। वैसे सिर्फ अपने लिए ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार पार्थ समथान को भी स्टाइलिंग में हेल्प की है, ताकि वहां के लोकल्स के साथ उनकी ट्रेडिशनल प्रिंटेड शर्ट और उनका मेकअप मैच हो सके। एक्ट्रेस ने हर जगह इस बात को ध्यान रखा है कि ट्रैक के लिए सब कुछ परफेक्ट हो। इतना ही नहीं खुशाली ने दागने भी खुद ही चूज किए, जिसमें ऑथेंटिक सिल्वर नेकपीस, माथे की बिंदिया और नोजरिंग शामिल थे, यही वजह है कि ट्रैक में उन्हें देखना दर्शकों के लिए किसी आई ट्रीट से कम नहीं था।

खुशाली कुमार ने अपने कैरेक्टर के बारे में कही ये बात

खुशाली कुमार कहती हैं, 'मैं एक राजस्थानी लड़की की भूमिका निभा रही थी और मैं कैरेक्टर की स्किन में उतरना चाहती थी। स्थानीय क्षेत्र को एक्सप्लोर करते समय मुझे यह समझने और सीखने में मदद मिली कि मेरा रूप कैसा होना चाहिए, इस तरह मैंने न केवल अपने लिए इनपुट दिए बल्कि पार्थ के पहनावे को पृष्ठभूमि से मैच करने के लिए एप्ट राजस्थानी वाइब दिए। मैंने सुनिश्चित किया कि हमारा लुक हमारे पात्रों के साथ न्याय करें। एक समय ऐसा था जब मैंने क्षेत्र में एक आदिवासी महिला को काले डॉट्स के साथ देखा था उसके चेहरे पर उसकी आंखों के पास और ठुड्डी पर पेंट किया हुआ था और अपने मेकअप कलाकारों को समझाकर इसे मैंने अपने लुक में शामिल किया।'

अरिजीत सिंह ने गाया है 'धोखा'

भूषण कुमार की टी-सीरीज आपके लिए अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया 'धोखा' लेकर आए, जिसमें मनन भारद्वाज का संगीत और गीत हैं। इस ट्रैक में खुशाली कुमार, पार्थ समथान और निशांत दहिया को फीचर किया गया। साथ ही मोहन एस वैराग ने इस गाने को डायरेक्ट किया, जिसका मजा अब आप टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर देखकर उठा सकते है। मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts