Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खिलचीपुर में छठी के छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षिका और स्कूल संचालक पर पीठ पर मुक्के मारने की शिकायत

खिलचीपुर के वीएस कॉन्वेंट स्कूल में छठी के छात्र से मारपीट का आरोप लगा है। पिता ने शिक्षिका और स्कूल संचालक पर पीठ पर मुक्के मारने की शिकायत की है।

खिलचीपुर। नगर के वीएस कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 6वीं के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता रमेश चंद्र ने आरोप लगाया है कि 25 अगस्त को स्कूल की शिक्षिका अलीशा और स्कूल संचालक सूरजमल दांगी ने उनके बेटे की पीठ पर मुक्कों से मारपीट की। पिता के मुताबिक, मारपीट के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई और उसने घर पहुंचकर उल्टी की। इसके बाद उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया और एमएलसी की गई।

पिता का आरोप- बिना गलती के की मारपीट

छात्र के पिता रमेश चंद्र ने बताया कि उनका बेटा वीएस कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 6वीं में पढ़ता है। उनका आरोप है कि 25 अगस्त को बिना किसी गलती के शिक्षिका और स्कूल संचालक ने छात्र के साथ मारपीट की। पिता के मुताबिक, शिक्षिका अलीशा ने छात्र की पीठ पर तीन मुक्के मारे। इसके बाद स्कूल संचालक सूरजमल दांगी ने भी पीठ पर तीन मुक्के मारे। पिता का कहना है कि घटना के बाद छात्र काफी डरा हुआ है और उसे शारीरिक पीड़ा भी हो रही है। छात्र ने घर पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने उल्टी की। पिता उसे शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया और एमएलसी की।

बीईओ, एसडीएम और कलेक्टर से की शिकायत

घटना को लेकर छात्र के पिता ने बीईओ, एसडीएम खिलचीपुर, जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने पुलिस से भी मामले की जांच कर शिक्षिका और स्कूल संचालक सूरजमल दांगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया है कि स्कूल संचालक और शिक्षिका द्वारा बच्चे को शारीरिक दंड और मानसिक उत्पीड़न देना प्रतिबंधित है। शिकायतकर्ता ने इसे बाल निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 17 का उल्लंघन बताया है।

/img/520/1789376522284

 

Breaking News

कारण बताओ नोटिस जारी, जांच टीम गठित

शिकायत के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चुन्नीलाल दांगी और जिला शिक्षा अधिकारी सावन पाटीदार की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच के लिए टीम भी बनाई गई है। शिकायत के करीब एक सप्ताह बाद भी बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आने को लेकर छात्र के परिजनों ने शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि विभाग स्कूल संचालक को बचा रहा है।

कभी आंगन का हिस्सा था आंकड़े का पेड़, इसी की जड़ के नीचे खुदाई में मिली पंचमुखी गणेश प्रतिमा..! आज इसी स्थान पर बना गणेश धाम

'जवाब में मारपीट करना स्वीकार कर माफी मांगी'

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चुन्नीलाल दांगी ने बताया कि छात्र और उसके पिता ने कार्यालय में उपस्थित होकर मारपीट की घटना की जानकारी दी थी। उनके मुताबिक, उनके द्वारा वीएस कॉन्वेंट स्कूल संचालक को नोटिस दिया गया था। नोटिस के जवाब में स्कूल संचालक ने मारपीट करना स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। चुन्नीलाल दांगी ने बताया कि मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी राजगढ़ सावन पाटीदार से मामले को लेकर फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts