Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खिलचीपुर:डालूपुरा पंचायत कार्यालय में लटका ताला, जनता के काम ठप; जिम्मेदारों पर उठे सवाल

राजगढ़ के खिलचीपुर में अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बावजूद ग्राम पंचायत डालूपुरा में पंचायत कार्यालय निर्धारित समय पर बंद मिला। मंगलवार को सुबह 11:31 बजे पंचायत कार्यालय बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डालूपुरा पंचायत कार्यालय में लटका ताला, जनता के काम ठप;  जिम्मेदारों पर उठे सवाल
डालूपुरा पंचायत कार्यालय में लटका ताला, जनता के काम ठप

खिलचीपुर। जिला सीईओ इच्छित गढ़पाले ने ग्राम पंचायतों में नई निगरानी व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत मंगलवार और गुरुवार को पंचायतों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत डालूपुरा में पंचायत कार्यालय बंद मिला। सचिव से संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

निर्धारित समय पर बंद मिला पंचायत कार्यालय

अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद भी ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सख्त दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को ग्राम पंचायत डालूपुरा में देखने को मिला, जहां समय सुबह 11:31 बजे पंचायत कार्यालय बंद पड़ा हुआ था। इससे पंचायत कार्य के लिए पहुंचे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विदिशा में विवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा... पति ही निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई निगरानी व्यवस्था के बाद भी लापरवाही

ग्रामीणों को पंचायत के कामों के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़े और तय समय पर पंचायत कार्यालय खुलें, इसके लिए जिला सीईओ इच्छित गढ़पाले ने ग्राम पंचायतों में नई निगरानी व्यवस्था लागू की है। इसकी शुरुआत 29 जुलाई को हुई आकस्मिक जांच से हुई थी, जिसमें सात ग्राम पंचायतें बंद मिली थीं। इसके बाद संबंधित पंचायत सचिवों को तत्काल निलंबित कर दिया गया था, जबकि रोजगार सहायकों को अन्य संस्थाओं में अटैच किया गया था।

Breaking News

मंगलवार और गुरुवार को उपस्थिति अनिवार्य

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को पंचायतों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इन दोनों दिनों में ई-अटेंडेंस दर्ज करनी होगी और रोज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायतों की समीक्षा भी की जाएगी। इसके बावजूद ग्राम पंचायत डालूपुरा में पंचायत कार्यालय बंद मिलने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

बेगमगंज: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बजरंग दल-करणी सेना का विरोध, तहसील पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सचिव ने फोन नहीं उठाया, सहायक यंत्री ने दी सफाई

उनका पक्ष जानने के लिए ग्राम पंचायत सचिव कमलेश मालवीय को चार बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, सहायक यंत्री विनय कुशवाह ने कहा, 'मैं अभी वहीं होकर आया हूं। पंचायत भवन का काम चल रहा है। आज सरपंच के यहां कार्यक्रम है, सब वहीं पर हैं।'

Edited By: Rohit Sharma

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts