विदिशा में विवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा...पति ही निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शमशाबाद पुलिस की त्वरित विवेचना में हत्या का मामला दर्ज, प्रकरण की जांच जारी, पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार
मौके पर पुलिस अधिकारी एवं फॉरेंसिंग जांच अधिकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विदिशा।। जिले के थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम लखार में एक विवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में विदिशा पुलिस ने त्वरित एवं वैज्ञानिक विवेचना करते हुए हत्या का खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विदिशा  रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी लटेरी  अमरेश बोहरे के नेतृत्व में थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की गई।

    एफएसएल टीम ने फोटोग्राफी और वैज्ञानिक परीक्षण किया

    शनिवार को ग्राम लखार निवासी सिद्दीक खां द्वारा चौकी सतपाड़ा में सूचना दी गई कि उसकी पत्नी खुशबून खातून (23 वर्ष) ने घर में आत्महत्या कर ली है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान तहसीलदार शमशाबाद, एफएसएल अधिकारी, थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक पिंकी खीची एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक परीक्षण, फोटोग्राफी एवं आवश्यक भौतिक साक्ष्य संकलित किए। मृतिका के मायके पक्ष को सूचना देकर उनकी उपस्थिति में पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई तथा उनके कथन दर्ज किए गए।

    यह भी पढ़ें: विदिशा: नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का भव्य समापन, 2 लाख से ज्यादा लोग हुए जागरूक

    पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात आई सामने

    मामले की विस्तृत समीक्षा के दौरान घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला घोंटकर हत्या (Strangulation) होना सामने आया। जांच में यह भी पाया गया कि घटनास्थल से मिली दवाइयां सामान्य कैल्शियम, विटामिन एवं एसिडिटी की थीं तथा प्रथम दृष्टया आत्महत्या की कहानी उपलब्ध साक्ष्यों से मेल नहीं खा रही थी। मर्ग जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं मृतिका के परिजनों के कथनों के आधार पर थाना शमशाबाद में अपराध क्रमांक 301/2026 अंतर्गत धारा 103 एवं 238 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

    Featured News

    मृतिका का पति गिरफ्तार

    प्रकरण में मृतिका के पति सिद्दीक पिता निशपत खां, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम लखार, थाना शमशाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है तथा पुलिस अन्य सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Edited By- Akash Waghmare

    Ram Tiwari
    By Ram Tiwari

    Latest Posts