PlayBreaking News

बेगमगंज:अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बजरंग दल-करणी सेना का विरोध, तहसील पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

बेगमगंज के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में खुलेआम बिक रही अवैध शराब के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल, करणी सेना और बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
Follow on Google News
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बजरंग दल-करणी सेना का विरोध

बेगमगंज। प्रदर्शनकारियों ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार जारी है। ग्रामीणों ने अवैध शराब के ठिकानों पर तत्काल कार्रवाई और संयुक्त निगरानी की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार बेखौफ जारी है, लेकिन आबकारी विभाग प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है। ज्ञापन में मबई, पापड़ा, टेकापार खुर्द, गोरखपुर, बारह, कुंडा, मोदकपुर, मरखंडी, खैरी ता. चौका, लखनपुर, बड़गुवा, शाहपुर, तुलसीपार, मरखेड़ा, जसरथी, खामखेड़ा, पड़रिया, सोनपुर, नई गढ़िया और गुलवाड़ा सहित कई गांवों का जिक्र किया गया है।

शराब माफियाओं में गैंगवार: युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

नशे की गिरफ्त में आ रहे युवा 

ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम बिक रही अवैध शराब के कारण महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है और युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। मेहनत-मजदूरी की कमाई शराब में बर्बाद होने से गरीब परिवार आर्थिक संकट झेल रहे हैं। इसके साथ ही मारपीट, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी होने की बात कही गई है।

Breaking News

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने अवैध शराब के ठिकानों पर तत्काल छापेमार कार्रवाई, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त निगरानी की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से जनहित में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Edited By: Rohit Sharma

Anand Sharma
By Anand Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts