खेत के विवाद में हत्या : गाय घुसने पर किसान को पीट-पीटकर मार डाला, शादी से पहले उजड़ा घर

Follow on Google News
खेत के विवाद में हत्या : गाय घुसने पर किसान को पीट-पीटकर मार डाला, शादी से पहले उजड़ा घर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के पास सिमरोल थाना क्षेत्र में एक मामूली खेत विवाद ने खौफनाक अंजाम ले लिया। चोरल गांव में गाय के खेत में घुसने को लेकर हुए झगड़े ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि एक किसान की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 49 वर्षीय सूरज पुत्र बद्रीलाल कौशल के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार तड़के करीब 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

    जानकारी के अनुसार 23 मार्च को गांव के ही लालू उर्फ अभिषेक से सूरज का विवाद हुआ था। सूरज की गाय आरोपी के खेत में घुस गई थी, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। सूरज ने नुकसान भरपाई की बात कही, लेकिन आरोपी गुस्से में बेकाबू हो गया और लात-घूंसों से बेरहमी से हमला कर दिया। धक्का लगने से गिरते समय पत्थर लगने से सूरज को गंभीर चोट आई, जो उनकी जान पर भारी पड़ गई।

    इलाज के दौरान मौत
    घटना के बाद परिजन घायल सूरज को पहले ट्रामा सेंटर ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    शादी की खुशियां बनी मातम
    परिवार के मुताबिक सूरज के दो बेटे हैं और बड़े बेटे सचिन (22) की शादी महज 15 दिन बाद होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस वारदात ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। जिस घर में शहनाई बजनी थी, वहां अब सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।

    आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
    पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या की धाराओं में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts