Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें:पीएम मोदी पर टिप्पणियों को लेकर राज्यसभा की प्रिविलेज कमेटी करेगी जांच

राज्यसभा की प्रिविलेज कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणियों की जांच करेगी। यह जांच खरगे के लिए नई राजनीतिक मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
पीएम मोदी पर टिप्पणियों को लेकर राज्यसभा की प्रिविलेज कमेटी करेगी जांच

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री पर कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह सांसदों ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दायर किया है। मामले को गंभीर मानते हुए राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इसे जांच और रिपोर्ट के लिए प्रिविलेज कमेटी के पास भेज दिया है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में इस कार्रवाई की पुष्टि की गई है।

भाजपा सांसदों ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा के छह राज्यसभा सांसदों ने खरगे पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। सांसदों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से न केवल प्रधानमंत्री पद की गरिमा प्रभावित होती है बल्कि संसद और उसके सदस्यों की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचती है। नोटिस देने वाले सांसदों में बृजलाल, मिथिलेश कुमार, सुमित्रा बाल्मीक, शिवेश कुमार, सिकंदर कुमार और नगेंद्र राय शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: President's MP Visit : पांच दिन के मप्र दौरे पर कल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर और कूनो में कार्यक्रम

प्रिविलेज कमेटी को सौंपा गया मामला

राज्यसभा के सभापति ने 16 जून 2026 को नियम 203 के तहत इस मामले को प्रिविलेज कमेटी के पास भेज दिया। अब कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सभापति को सौंपेगी। इस कमेटी की अध्यक्षता राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश कर रहे हैं। समिति में भाजपा के वरिष्ठ सांसद सुधांशु त्रिवेदी, दीपक प्रकाश और सुरेंद्र सिंह नागर समेत अन्य सदस्य भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रम्प बोले- मोदी शांत और जबरदस्त नेता... लेकिन मैं बिल्कुल अलग, मोदी ने होर्मुज को लेकर कहा- इसका खुलना बेहद जरूरी

जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

प्रिविलेज कमेटी अब नोटिस में लगाए गए आरोपों, संबंधित बयानों और उपलब्ध रिकॉर्ड की समीक्षा करेगी। जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट राज्यसभा सभापति को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब संसद के भीतर सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर तीखी राजनीतिक बयानबाजी जारी है। ऐसे में प्रिविलेज कमेटी की रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts