Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली: कस्टडी में मारपीट का आरोप, NSUI के घायल छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की PC

ECI प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर के गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने घायल छात्रों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
दिल्ली: कस्टडी में मारपीट का आरोप, NSUI के घायल छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की PC

चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के छात्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर मारपीट और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने घायल और प्रताड़ित छात्रों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जहां छात्राओं ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती साझा की।

'पेट के नीचे लात मारी, बस से घसीटा'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदर्शनकारी ऋतु बरारा ने पुलिसकर्मियों पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में लेने के दौरान उनके पेट के नीचे लात मारी गई और उन्हें बस से घसीटकर ले जाया गया। ऋतु ने यह भी आरोप लगाया कि:

पुलिसकर्मियों ने प्राइवेट पार्ट पर हमला किया।

महिला पुलिसकर्मी (कांस्टेबल चंचल) ने उनका गला दबाया और मारपीट की। कई छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन छीन लिए गए।

कान में घुसी बाली, डॉक्टरों ने निकाला

एक अन्य छात्रा ने प्रदर्शन और हिरासत के दौरान हुई धक्का-मुक्की का ज़िक्र करते हुए बताया कि उसके कान की बाली कान के अंदर धंस गई थी, जिसे बाद में डॉक्टरों की मदद से निकाला गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने एक कार्यकर्ता के सिर पर डंडा मारा और चेहरा तक नोंच दिया।

Breaking News

पुलिस के बयान का इंतजार

NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए इन गंभीर और संगीन आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। हालांकि, इन आरोपों पर खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक सफाई या बयान जारी नहीं किया गया था।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts