Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर स्थित मस्तेनहल्ली KIADB इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले से आगजनी की बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ स्थित मस्तेनहल्ली KIADB इंडस्ट्रियल एरिया (Mastenahalli KIADB Industrial Area) की एक फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें फैलने लगीं, जिससे इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप मच गया।

कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Brigade) और आपातकालीन सेवाओं की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कई घंटों के अथक प्रयास के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

आग के कारणों की जांच जारी

राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल आग लगने की मुख्य वजह क्या थी और इस हादसे में कितना वित्तीय नुकसान हुआ है, इसको लेकर विस्तृत जानकारी आना बाकी है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts