Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पत्नी से चल रहा था विवाद

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरकर 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी से विवाद के चलते करीब छह महीने से अलग रह रहे थे। घटना के समय पत्नी सुरक्षा कर्मियों के साथ उनके फ्लैट पर पहुंची थीं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पत्नी से चल रहा था विवाद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

ग्रेटर नोएडा। सोमवार शाम पत्नी के फ्लैट पर पहुंचने के बाद हर्षित ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने बालकनी के रास्ते नीचे उतरकर बाहर निकलने की कोशिश की, तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में हुए हादसे में हर्षित लवानिया की जान चली गई। वह सोसाइटी के एक किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में 81 वर्षीय पुजारी स्वामी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या, मंदिर में वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार

2024 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, हर्षित की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। पत्नी से लंबे समय से विवाद चलने के कारण दोनों करीब छह महीने से अलग रह रहे थे। परिजनों का कहना है कि इस विवाद के चलते हर्षित मानसिक तनाव में थे।

पत्नी के पहुंचने पर नहीं खोला दरवाजा

सोमवार शाम हर्षित की पत्नी अचानक उनके फ्लैट पर पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया। हर्षित को आशंका थी कि उनके बीच विवाद हो सकता है, इसलिए उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पत्नी सुरक्षा कर्मियों को साथ लेकर दोबारा फ्लैट पर पहुंचीं।

Breaking News

बालकनी से नीचे उतरने की कोशिश

दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी और सुरक्षा कर्मियों ने उसे खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान हर्षित बालकनी के रास्ते नीचे की मंजिल पर उतरकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़े।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद सोसाइटी के लोग हर्षित को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उनके पिता अमिताभ लवानिया और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पत्नी के साथ चल रहे विवाद को लेकर मानसिक तनाव की बात कही है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और हर्षित की पत्नी से भी बातचीत की जा रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के समय की परिस्थितियों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts