PlayBreaking News

Flight fare increased:आसमान में बारूद, जमीन पर मुसीबत: रद्द हुईं सैकड़ों फ्लाइट्स, कई गुणा बढ़ा विमानों का किराया!

जी हां, ये सच है कि मिडिल-ईस्ट में लगातार चल रहे युद्ध के बीच हवाई सफर का किराया आसमान छू रहा है। 700 विमानें रद्द कर दी गई हैं। हवाई जहाज की टिकटें कई गुणा महंगी हो गई हैं।
Follow on Google News
आसमान में बारूद, जमीन पर मुसीबत: रद्द हुईं सैकड़ों फ्लाइट्स, कई गुणा बढ़ा विमानों का किराया!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लंदन से मुंबई रूट के लिए बीते सोमवार को यूरोपियन एयरलाइन्स की डायरेक्ट फ्लाइट में इकॉनमी क्लास का किराया कई गुणा बढ़ गया है। यह लगभग 2.9 लाख रुपये हो गया, जबकि उसी फ्लाइट में बिजनेस क्लास का किराया और भी चौंका देने वाला था। करीब- 9 लाख! जिसने यात्रियों को देखते ही देखते हैरान परेशान कर दिया। सभी इस अचानक से बढ़े हुए किराये की वजह से चिंता में हैं। अचानक से बढ़े इस हवाई जहाज के किराए की वजह मिडिल-ईस्ट में बढ़ा तनाव है। इसमें कोई संदेह नहीं कि, ईरान-इजरायल के बीच लगातार चल रहे जंग ने पूरे गल्फ रीजन को अपनी चपेट में ले लिया है।

    सामान्य किराया 20,000 से 40,000 रूपए

    लंदन- मुंबई जैसे रूट के बीच आमतौर पर एक तरफ का इकॉनमी किराया 20,000 रुपये से 40,000 रुपये होता है, जबकि बिजनेस क्लास का किराया 1.2 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये होता है। लेकिन अभी तनाव के बीच एयर इंडिया और इंडिगो ने भी किराए में भारी बढ़ोत्तरी के साथ कुछ फ्लाइटों को चलाया है।

    आखिर क्या है वजह किराया बढ़ने की?

    अचानक ही मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में हुए तनावी कार्रवाई की वजह से कई यात्री का आना-जाना ठप हो गया। वह जहां थे वहीं रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और टिकट के बढ़ते डिमांड साथ ही कई फ्लाइटों के कैन्सिलेशन की वजह से किराया को बढ़ाना पड़ा। इन गल्फ देशों को बाइपास करने के लिए लंबे रूट भी लेने पड़ रहे थे, यही वजह रही कि डिमांड और सप्लाई के बीच के अंतर ने टिकट फेयर में इजाफा कर दिया।
    इसी बीच एतिहाद ने इवैक्युएशन फ्लाइट्स भी शुरू कर दिए हैं। वहीं, एमिरेट्स ने भी मंगलवार को नए फ्लाइट्स चलाने की बात कही है। अभी फिलहाल (UAE में 20,000 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं, ऐसे में भी एयरलाइन्स ने सोमवार और मंगलवार की पहले से शेड्यूल्ड कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं हैं।

    ये भी पढ़ें: उड़ान रद्द यात्री परेशान: दुबई में फंसे कई भारतीय,आज भी फ्लाइट्स कैंसिल

    यात्री फिलहाल ट्रिप करें कैंसिल यही बेहतर विकल्प

    गल्फ-बेस्ड कैरियर्स ने दो दिनों के अंदर करीब 20 फ्लाइट्स कैंसिल करने की घोषणा की है। इस बात की पुष्टि कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने की है। कई ट्रैवल एजेंटों के क्लाइंट्स ने गल्फ के शहरों या आगे यूरोप या यूएस जाने के लिए बुकिंग की थी, उनसभी को एजेंटों की तरफ से ट्रिप कैंसिल करने की सलाह दी गई है।

    हैदराबाद से लंदन तक का एकतरफा किराया मंगलवार को 65,000 रुपये से 90,000 रुपये के बीच चल रहा है, जबकि सामान्य तौर पर यह किराया आधा होता है। वहीं, एक और  ट्रैवल एजेंट्स ने बताया कि जर्मनी के किराए में 200 से 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, यूएस के लिए लंबी दूरी के रूट भी महंगे हो गए हैं।

    मंगलवार को इथियोपिया के रास्ते हैदराबाद से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट करीब 1.5 लाख रुपये हो गए। जानकारी के अनुसार यूएई और हैदराबाद के बीच एयर कनेक्टिविटी बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। UAE और हैदराबाद के बीच हरदिन करीब 5,000 यात्री ट्रैवल करते हैं। पचास से ज्यादा फ्लाइट्स बीते सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी रद्द किए गए हैं।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts