PlayBreaking News

MP Weather Update :प्री-मानसून की दस्तक… 45 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; देवास में पानी में बही कार

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। भोपाल, इंदौर, झाबुआ, धार और रतलाम समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। कई शहरों में तापमान में गिरावट आई है, जबकि मानसून 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
Follow on Google News
प्री-मानसून की दस्तक… 45 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; देवास में पानी में बही कार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अभी आधिकारिक तौर पर नहीं पहुंचा है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे प्रदेश में असर दिखाने लगी हैं। शुक्रवार सुबह झाबुआ, धार, पीथमपुर और रतलाम में तेज बारिश हुई, जबकि कई जिलों में बादल छाए रहे। राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। दर्जनों पेड़ और टहनियां सड़कों पर गिर गईं, जिससे कई जगह यातायात प्रभावित रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, इंदौर सहित करीब 45 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

झाबुआ, धार और रतलाम में सुबह-सुबह बरसे बादल

शुक्रवार सुबह झाबुआ जिले में जोरदार बारिश हुई। धार जिले के सरदारपुर, लाबरिया, बरमंडल और बाग क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। रतलाम में तड़के करीब साढ़े चार बजे मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी रही।

भोपाल में चली आंधी

राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण शहर में लगभग 80 पेड़ और उनकी शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

देवास में बड़ा हादसा टला

देवास जिले के सतवास क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मसुरिया-भंडारिया रोड पर रेतिया खाल रपटे के ऊपर से बह रहे तेज पानी में एक कार बह गई। कार में चार लोग सवार थे, जो टिपरास गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पानी का बहाव बढ़ता देख सभी लोगों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

MP weather update

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने निम्न जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है-

ऑरेंज अलर्ट जिले

  • नीमच
  • मंदसौर
  • आगर-मालवा
  • श्योपुर
  • शिवपुरी
  • अशोकनगर
  • सागर
  • दमोह

इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

45 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी

भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, पांढुर्णा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है।

आंधी-बारिश से तापमान में आई बड़ी गिरावट

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश हुई। इसका असर तापमान पर भी दिखाई दिया।

शहर

अधिकतम तापमान (°C)

न्यूनतम तापमान (°C)

भोपाल

37.4

20.2

इंदौर

38.4

19.0

ग्वालियर

40.5

27.5

जबलपुर

39.0

26.6

धार

38.2

20.3

रतलाम

39.2

21.2

श्योपुर

37.0

21.0

गुना

37.0

23.5

नर्मदापुरम

37.5

24.1

रायसेन

39.6

24.8

खंडवा

40.1

24.0

सबसे ठंडे और सबसे गर्म शहर

श्रेणी

शहर

तापमान

सबसे ठंडा

पचमढ़ी

18.2°C

सबसे गर्म

नौगांव

42.5°C

दूसरा सबसे गर्म

खजुराहो

41.4°C

तीसरा सबसे गर्म

खरगोन

41.0°C

इंदौर में एक ही रात में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?

शहर

वर्षा

रतलाम

लगभग 1.5 इंच

भोपाल

करीब 0.75 इंच

इंदौर

0.5 इंच से अधिक

श्योपुर

0.5 इंच से अधिक

इसके अलावा गुना, धार, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर, झाबुआ और सीहोर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

एमपी में कब आएगा मानसून?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य तिथि से 5 से 7 दिन देरी से पहुंच सकता है।

मानसून टाइमलाइन

स्थिति

तारीख

एमपी में सामान्य आगमन

15 जून

2025 में आगमन

16 जून

केरल में आगमन (2026)

4 जून

एमपी में संभावित आगमन

20 से 22 जून

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, सामान्यतः केरल में मानसून पहुंचने के करीब 15 दिन बाद मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री होती है।

मई में गर्मी और बारिश दोनों ने बनाया रिकॉर्ड

मई 2026 में प्रदेश ने दो तरह के मौसम देखे। महीने के पहले हिस्से में आंधी-बारिश हुई, जबकि 18 मई के बाद भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया। खजुराहो में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। नौतपा के दौरान भी प्रदेश के किसी न किसी हिस्से में रोज बारिश या आंधी दर्ज की गई।

Featured News

अगले 4 दिन का मौसम कैसा रहेगा?

5 जून
45 जिलों में बारिश और आंधी
8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
तापमान 35°C से 42°C के बीच

6 जून
मध्य और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
कई जिलों में अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच सकता है

7 जून
दक्षिणी और आदिवासी क्षेत्रों में बारिश जारी
अधिकांश जिलों में गर्मी फिर बढ़ेगी

8 जून
पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बारिश
उत्तर और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का असर

यलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का क्या मतलब है?

यलो अलर्ट : सतर्क रहने की चेतावनी। मौसम अचानक खराब हो सकता है।
ऑरेंज अलर्ट : मौसम खतरनाक हो सकता है। जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें और सावधानी बरतें।
रेड अलर्ट : जान-माल के नुकसान की आशंका। अत्यधिक खराब मौसम की स्थिति में जारी किया जाता है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts