मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी परमजीत पंजवड़ की हत्या, बाइक सवारों ने मारीं गोलियां; लाहौर में नाम बदलकर रह था

मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी परमजीत पंजवड़ की हत्या, बाइक सवारों ने मारीं गोलियां; लाहौर में नाम बदलकर रह था
अमृतसर। आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की शनिवार को हत्या कर दी गई। उसकी पाकिस्तान के लाहौर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे बाइक पर आए दाे लोगों ने यह हमला किया और फरार हो गए।

बाइक सवारों ने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, लाहौर में कुछ बाइक सवारों ने परमजीत सिंह पंजवड़ को निशाना बनाया। बाइक पर आए हमलावरों ने लाहौर में जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी के अंदर घुसकर उसे कई गोलियां मारीं। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। गोलियां लगने से पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

नाम बदलकर रह रहा था आतंकी

परमजीत पंजवड़  1990 से ही पाकिस्तान में नाम बदलकर मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहा था। वो वहीं से खालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम दिलाता था। वह पंजाब में लगातार आतंक को जिंदा करने का प्रयास कर रहा था।

1999 में चंडीगढ़ में कराया था बम ब्लास्ट

परमजीत सिंह पंजवड़ खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) का सरगना था, जो कि एक आतंकी संगठन है। वह भारत विरोधी गतिविधियों में 90 के दशक से पहले भी सक्रिय था। बताया जाता है कि वह 1986 में पाकिस्तान गया था, जहां उसने लाहौर समेत कई ठिकाने बदले। भारतीय एजेंसियों के अनुसार, चंडीगढ़ में 30 जून 1999 में पासपोर्ट कार्यालय के पास जो बम ब्लास्ट हुआ था। वो इसी ने कराया था।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts