खजुराहो में जिंदा जला युवक :बंदर भगाते समय हाईटेंशन तार से टकराई पाइप, CCTV वीडियो वायरल

खजुराहो में हाईटेंशन तार से करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बंदर भगाते समय लोहे की पाइप बिजली लाइन से टकरा गई। पूरी घटना CCTV में कैद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जांच जारी है। 
बंदर भगाते समय हाईटेंशन तार से टकराई पाइप, CCTV वीडियो वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छतरपुर जिले के खजुराहो में हुए दर्दनाक हादसे में अब नई जानकारी सामने आई है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित ‘दि खजुराहो हेरिटेज रिसोर्ट’ में काम करने वाले कर्मचारी रिंकू रैकवार की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह छत पर चढ़कर बंदरों को भगाने की कोशिश कर रहा था। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला और भी सुर्खियों में आ गया है।

    5 दिन पहले ही जॉइन की थी नौकरी

    मृतक रिंकू रैकवार खजुराहो का ही रहने वाला था। उसने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महज पांच दिन पहले ही इस रिसोर्ट में काम शुरू किया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि नौकरी के कुछ ही दिनों में उसके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

    बंदर भगाने के दौरान हुआ हादसा

    मंगलवार शाम करीब 6 बजे रिंकू को छत पर बंदर भगाने के लिए भेजा गया। वीडियो में दिखता है कि वह पहले बाहर निकलकर आसपास देखता है और फिर दीवार के पास रखा करीब 15 फीट लंबा लोहे का पाइप उठाता है। बंदरों को भगाने से पहले वह पाइप को  जमीन पर पटकता है, फिर उसे सीधा खड़ा कर देता है और पीछे की ओर बढ़ने लगता है।

    ये भी पढ़ें: MP Board 10th-12th Result : 12वीं में भोपाल की खुशी राय बनीं टॉपर, 499 अंक के साथ 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी नंबर-1

    पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराई

    जैसे ही रिंकू पीछे की ओर बढ़ता है, पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा जाती है। टकराते ही जोरदार धमाका होता है और करंट पूरे शरीर में दौड़ जाता है।

    आग की लपटों में घिरकर गिरा

    धमाके के तुरंत बाद रिंकू आग की लपटों में घिर जाता है और जमीन पर गिर पड़ता है। CCTV में हादसा बेहद खौफनाक तरीके से कैद हुआ है। वीडियो में महिला कर्मचारी भी दिखाई देती है, जो धमाके की आवाज सुनकर बाहर आती है और डर के मारे चीखते हुए वापस अंदर चली जाती है।

    CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

    पूरा हादसा CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटी सी चूक जानलेवा बन गई। वीडियो में रिंकू की हर गतिविधि पाइप उठाने से लेकर हादसे तक स्पष्ट नजर आती है, जिसने इस घटना को और भी झकझोर देने वाला बना दिया है।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    Breaking News

    लापरवाही की जांच

    अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या रिसोर्ट की छत के पास से हाईटेंशन लाइन का गुजरना नियमों के खिलाफ था। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि होटल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई।

    इलाके में मातम

    इस हादसे के बाद खजुराहो में शोक का माहौल है। एक युवा की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    Latest Posts