Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play

MP Board 10th-12th Result :12वीं में भोपाल की खुशी राय बनीं टॉपर, 499 अंक के साथ 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी नंबर-1

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने MP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। करीब 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। CM मोहन यादव के मुताबिक इस बार 16 साल का रिकॉर्ड टूटा है और सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
12वीं में भोपाल की खुशी राय बनीं टॉपर, 499 अंक के साथ 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी नंबर-1
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Live Updates

    11:55 AM 15/04/26

    MP Board 10वीं रिजल्ट 2026

    मेरिट लिस्ट में बेटियों का दबदबा

    मध्य प्रदेश हाई स्कूल (10वीं) रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट में इस बार कुल 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं। आंकड़ों से साफ है कि इस बार भी मेरिट लिस्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

    इस साल पूरक परीक्षा नहीं

    वर्ष 2026 में मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार किसी भी छात्र का परिणाम पूरक (Supplementary) घोषित नहीं किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब पूरक परीक्षा की बजाय छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा।

    फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

    इस साल जो छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार यह दोबारा परीक्षा मई महीने में आयोजित की जा सकती है, जिससे छात्रों का साल खराब न हो।

    प्रदेशभर में इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

    इस बार पूरे मध्य प्रदेश में 3854 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 7,87,733 नियमित छात्र और 1,09,328 स्वाध्यायी (प्राइवेट) छात्र शामिल हुए थे।

    दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन

    दिव्यांग (CWSN) श्रेणी के विद्यार्थियों के परिणाम भी जारी किए गए। इस श्रेणी में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 53.80% रहा, जबकि छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत 56.65% दर्ज किया गया।

     

    11:51 AM 15/04/26

    /img/15/1776245517057

    11:48 AM 15/04/26

    एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2026

    इस वर्ष 12वीं परीक्षा में टॉपर्स की सूची में शानदार मुकाबला देखने को मिला। वाणिज्य संकाय की चांदनी विश्वकर्मा और कुमारी खुशी राय ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दोनों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।

    दूसरे स्थान पर विज्ञान (गणित) संकाय के श्लोक प्रजापति रहे, जिन्होंने 493 अंक हासिल किए। वहीं तीसरे स्थान पर जीव विज्ञान संकाय की तन्वी कुमावत रहीं, जिन्होंने 492 अंक प्राप्त किए।

    4.66 लाख से ज्यादा छात्र सफल

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार इस साल 6,13,318 नियमित छात्रों का परिणाम घोषित किया गया। इनमें से 3,67,079 छात्र प्रथम श्रेणी, 99,073 छात्र द्वितीय श्रेणी और 254 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए।

    कुल मिलाकर 4,66,406 छात्र सफल रहे और इस वर्ष का पास प्रतिशत 76.01% दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि इस बार किसी भी छात्र को पूरक (Supplementary) नहीं दिया गया।

    CWSN छात्रों का प्रदर्शन

    इस वर्ष नेत्रहीन और मूक-बधिर (CWSN) छात्रों का परिणाम भी जारी किया गया। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 63.50% रहा, जबकि छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत 69.72% दर्ज किया गया। कुल मिलाकर इस श्रेणी में 65.84% छात्र सफल घोषित किए गए।

    11:48 AM 15/04/26

    पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की कॉपी कैसे मिलेगी?

    बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के 10 दिन के भीतर छात्र पुनर्गणना (Rechecking) और उत्तर पुस्तिका की कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    इसके लिए आवेदन केवल एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। उत्तर पुस्तिका की कॉपी प्राप्त करने के लिए छात्र या अभिभावक को अपनी ई-मेल आईडी देना अनिवार्य होता है, क्योंकि कॉपी सीधे ई-मेल पर भेजी जाती है। इसके अलावा मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

    11:47 AM 15/04/26

    /img/15/1776242507615

    11:45 AM 15/04/26

    अंक सुधार और त्रुटि सुधार की सुविधा

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने छात्रों को अंक सुधार और अंकसूची में त्रुटि सुधार की सुविधा दी है। छात्र MPBSE या MPMOBILE ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    अगर अंकसूची में कोई लिपिकीय गलती पाई जाती है, तो रिजल्ट जारी होने के 3 महीने के अंदर उसे मुफ्त में ठीक कराया जा सकता है। हालांकि, इस समय सीमा के बाद सुधार कराने पर शुल्क देना होगा।

    11:43 AM 15/04/26

    /img/15/1776243296865

    11:41 AM 15/04/26

    /img/15/1776242628453

     

    11:32 AM 15/04/26

    जिलों का प्रदर्शन

    इस बार अनूपपुर जिला 10वीं परीक्षा में प्रदेश में टॉप पर रहा, जबकि अलीराजपुर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 12वीं परीक्षा में 76.01% परिणाम के साथ यह 16 साल का सबसे बेहतर प्रदर्शन बताया जा रहा है। शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन 80.43% रहा, जबकि अशासकीय स्कूलों का परिणाम 70% से कम रहा।

    11:30 AM 15/04/26

    सरकारी स्कूलों का बेहतर रिजल्ट

    मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार सरकारी स्कूलों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत प्राइवेट स्कूलों की तुलना में बेहतर रहा है।

    11:25 AM 15/04/26

    अनूपपुर ने रचा इतिहास

    मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस बार अनूपपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के छात्रों ने बेहतरीन रिजल्ट देते हुए 93.5 प्रतिशत का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया।

    इस उपलब्धि के साथ अनूपपुर ने न सिर्फ अपने जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर तैयारी का यह परिणाम माना जा रहा है।

    11:18 AM 15/04/26

    पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी बनीं टॉपर

    कक्षा 10वीं की परीक्षा में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले और परिवार में खुशी का माहौल है।

    11:15 AM 15/04/26

    73.42% छात्र-छात्राएं परीक्षा में पास

    इस साल कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 73.42 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। रिजल्ट को पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।

    11:13 AM 15/04/26

    बेटियों और जनजातीय क्षेत्रों का शानदार प्रदर्शन

    इस बार परीक्षा परिणाम में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है और मेरिट लिस्ट में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जनजातीय क्षेत्रों के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है।

    11:11 AM 15/04/26

    बच्चों की मेहनत का यह परिणाम - CM

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट को लेकर कहा कि बच्चों की मेहनत का यह परिणाम है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर भी मिलता है, जिससे उनका साल खराब नहीं होता। पहले केवल एक ही परीक्षा प्रणाली थी।

    11:03 AM 15/04/26

    भोपाल की कुमारी खुशी राय बनीं 12वीं टॉपर

    भोपाल की सुभाष स्कूल की छात्रा कुमारी खुशी राय ने 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। वहीं, कुमारी चांदनी विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। खास बात यह है कि दोनों ही छात्राएं भोपाल की रहने वाली हैं।

    11:00 AM 15/04/26

    12वीं में 76.01% छात्र-छात्राएं सफल

    इस साल कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 76.01% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, जिससे बोर्ड का ओवरऑल रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। खास बात यह रही कि इस बार लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनका पास प्रतिशत 79.41% रहा, जो लड़कों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं (हाईस्कूल और इंटरमीडिएट) का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस बार करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

    16 साल का रिकॉर्ड टूटा

    सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों के मुकाबले सबसे बेहतर रहा है। यह मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

    सरकारी स्कूलों ने मारी बाजी

    इस बार एक खास बात यह रही कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों ने शानदार परिणाम देकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही दिशा मिलने पर वे किसी से कम नहीं हैं।

    इस साल का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा है, जहां बेटियों, सरकारी स्कूलों और कुछ जिलों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

    घर बैठे ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

    छात्र बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा:

    https://mpbse.mponline.gov.in

    https://www.digilocker.gov.in

    यहां रोल नंबर और जरूरी जानकारी डालकर आसानी से मार्कशीट देखी जा सकती है।

    करीब 16 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

    इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।

    • करीब 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं में शामिल हुए
    • लगभग 7 लाख छात्र 12वीं परीक्षा में बैठे
    • परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts