Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज वारदात, पति ने की पत्नी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज वारदात हुई। मधु श्रीवास्तव की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके पति को पकड़ा है। जानिए पूरा मामला।
ग्वालियर में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज वारदात, पति ने की पत्नी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति ने लोहे के भारी सामान से पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts