घंसौर में सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ, भक्तिमय हुआ माहौल

मध्य प्रदेश के घंसौर नगर स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ जिनालय में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। 24 अक्टूबर से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
सौधर्म इंद्र परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस विधान में विधानाचार्य श्री बाल ब्रह्मचारी अंकित भैया (भिलाई, छत्तीसगढ़) और बाल ब्रह्मचारी योगेश भैया (मालथौन) के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं।
सकल दिगंबर जैन समाज घंसौर के सहयोग से हो रहे इस महायज्ञ में विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की जा रही है। आयोजन के चलते पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।




















