इंदौर में बेखौफ बदमाश! दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है। एक बार फिर दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बदमाश ने बीच सड़क पर एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दिन के समय हुई, जब आरोपी ने युवक को निशाना बनाते हुए अचानक चाकू निकाल लिया और उस पर लगातार कई वार कर दिए। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
नेता प्रतिपक्ष के पदभार से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: सोनिला मिमरोट के भाई बादशाह को पुलिस ने दबोचा
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी चाकूबाजी रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी युवक पर लगातार चाकू से हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 29 जून से शुरू होगा सहकारी सप्ताह, 2573 पैक्स समितियों में होंगे बड़े आयोजन
सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था
लगातार सामने आ रही चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं ने खजराना क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों में पुलिस का डर खत्म होता नजर आ रहा है। दिनदहाड़े सरेआम हो रही हिंसक घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारी और रहवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।












