केरल के नगर निगम कमिश्नर की हार्ट अटैक से मौत, 50 सदस्यों की टीम के साथ स्वच्छता का मॉडल देखने इंदौर दौरे पर आए थे

इंदौर। स्वच्छता में नंबर वन आने के बाद इंदौर की स्वच्छता देखने के लिए देश के अलग-अलग जगहों से कई डेलीगेट्स लगातार इंदौर आते हैं। कुछ दिनों पहले 50 सदस्यों का एक दल केरल से इंदौर आया था, जो कि स्वच्छता को देखने और अपने प्रदेश में इसे कैसे लाया जाए इसके लिए इंदौर पहुंचा था। लेकिन, बुधवार सुबह डेलीगेट्स में एक केरल के निगम कमिश्नर की हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। जिसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलने के बाद इंदौर नगर निगम के कई अधिकारी और निगम कमिश्नर भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने केरल जिले से संपर्क कर मृतक की जानकारी ली। वहीं, शव को दोपहर तक नगर निगम द्वारा एक विशेष विमान से केरल भेजा जाएगा।





















