PlayBreaking News

Kedarnath Travel :पवित्र धाम में दर्शन करने की है प्लानिंग? जानें कार- ट्रेन या फ्लाइट से कैसे पूरी करें यात्रा...

केदारनाथ यात्रा के लिए देशभर के ज्यादातर श्रद्धालु ट्रेन को अपना पहला ट्रैवल ऑप्शन बनाते हैं। क्योंकि इसमें कंफर्ट और टिकट की कम कीमत बाकि साधनों से सस्ती और किफायती रहती है।
Follow on Google News
पवित्र धाम में दर्शन करने की है प्लानिंग? जानें कार- ट्रेन या फ्लाइट से कैसे पूरी करें यात्रा...

उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड में बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। पहले दिन बाबा के धाम में पुष्प- वर्षा और उत्साह के साथ इसकी शुरुआत हुई, भारतीय सेना ने धाम पर हेलिकॉप्टर से फूल भी बरसाएं। ऐसे में लोगों की भी केदारनाथ जाने की इच्छा बढ़ गई है। लेकिन चिंता ये भी है कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं है।

क्योंकि इस समय यहां भक्तों की भीड़, लंबा ट्रैफिक जाम की समस्या बन रही है। बर्फ की चोटियों में बसे पवित्र धाम में हर साल लाखों लोग दर्शन केलिए आते हैं। लेकिन अगर आप भी देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो हम आपको यहां पहुंचने के सबसे आसान तरीके बताने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के खुले कपाट: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धाम, सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

केदारनाथ पहुंचने के सभी ट्रैवल ऑप्शंस

फ्लाइट टूर

केदारनाथ जाने का सबसे तेज तरीका फ्लाइट है। इसके लिए आपको जॉली ग्रांट एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा। ये यहां का सबसे करीबी एयरपोर्ट है, हालांकि यह केदारनाथ से 250 किमी दूर है। यहां उतरने के बाद आप अपनी बाकि की यात्रा बस या टैक्सी के जरिए पूरी कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपके पास पैसा का अगर ज्यादा प्रॉब्लम न हो आप जल्द से जल्द केदारनाथ पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा काउपयोग कर ट्रैवल कर सकते हैं। हालांकि इसका चार्ज लगभग 10 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति तक हो सकता है। 

ट्रेन से ऐसे पहुंचे 

केदारनाथ यात्रा के लिए देशभर के ज्यादातर श्रद्धालु ट्रेन को अपना पहला ट्रैवल ऑप्शन बनाते हैं। क्योंकि इसमें कंफर्ट और टिकट की कम कीमत बाकि साधनों से सस्ती और किफायती रहती है। अगर आप ट्रेन से यहां पहुंचने की प्लानिंग कर रहे तो आपको हरिद्वार या ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर उतरना चाहिए। क्योंकि देश के कई हिस्सों से यहां के लिए डायरेक्ट ट्रेन उपलब्ध है।

रेलवे स्टेशन से गौरीकुंड तक जाने के लिए आप टैक्सी या बस के जरिए अपनी बाकि की बची हुई यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन का एक्सपेक्टेड यात्रा खर्चा करीब 3 से 4 हजार रुपए प्रति यात्री के बीच आ सकता है।

/img/95/1776922232217

यह भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2026 : ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? क्या है रूट... समझें पूरा प्रोसेस

रोड ट्रिप के शौकीन ऐसे पूरी करें यात्रा

अगर आप रोड ट्रिप के शौकीन हैं तो बस या अपनी कार से जाना एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है, जो आपकी जर्नी को और यादगार बना देगा। इससे आप ऐसी यादें बना सकते हैं जो सालों तक आपके साथ रहेंगी। दिल्ली, हरिद्वार या ऋषिकेश से नियमित बस सेवाएं गौरीकुंड या सोनप्रयाग तक आसानी से मिल जाती हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो कश्मीरी गेट से सीधे सोनप्रयाग के लिए बस ले सकते हैं।

Featured News

वहीं, खुद की कार से यात्रा करने पर आप रास्ते में देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग जैसे खूबसूरत संगम स्थलों का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, पहाड़ी रास्ते होने के कारण ड्राइविंग थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इसलिए अच्छी ड्राइविंग स्किल होना जरूरी है। बेहतर होगा कि आप किसी अनुभवी ड्राइवर को साथ रखें, क्योंकि ऐसे रास्तों पर सावधानी बहुत जरूरी होती है। कार से यात्रा करने वालों के लिए अनुमानित खर्च लगभग 7,000 से 10,000 रुपए तक हो सकता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts