Char Dham Yatra 2026 :ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? क्या है रूट... समझें पूरा प्रोसेस

चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में बने काउंटर पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। सरकार ने इस बार स्वास्थ्य जांच को अनिवार्य किया है, खासकर 55 साल से ऊपर के यात्रियों के लिए।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? क्या है रूट... समझें पूरा प्रोसेस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चारधाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि हिमालय की कठिन और आध्यात्मिक यात्रा का अनोखा अनुभव भी है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। साल 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ऐसे में अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो पहले पूरी जानकारी जान लेना जरूरी है।

    कैसे करें ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन?

    उत्तराखंड सरकार ने इस बार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने के लिए कई शहरों में काउंटर बनाए हैं।

    • हरिद्वार (ऋषिकुल मैदान)
    • ऋषिकेश (ट्रांजिट कैंप और ISBT)
    • इन जगहों पर बड़ी संख्या में काउंटर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालु जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    इसके अलावा यात्रा मार्ग पर भी कई जगहों पर रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं, जैस- जानकीचट्टी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, जोशीमठ और गोविंद घाट। बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा करने पर परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

    कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?

    ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे-

    • आधार कार्ड / पहचान पत्र
    • पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस
    • अपना मोबाइल नंबर
    • परिवार के किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर
    • यात्रा की तय तारीख

    ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू : श्रद्धालु घर बैठे ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रोसेस

    क्या है चारधाम यात्रा का रूट?

    चारधाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं। यात्रा आमतौर पर हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू होती है और इस क्रम में पूरी की जाती है। पहले यमुनोत्री, फिर गंगोत्री, उसके बाद केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ जाया जाता है।

    यात्रा की खास बातें-

    • यमुनोत्री के लिए जानकीचट्टी से करीब 6 किमी ट्रेक
    • गंगोत्री तक सड़क सीधी पहुंचती है
    • केदारनाथ के लिए गौरीकुंड से करीब 16 किमी ट्रेक (सबसे कठिन)
    • बद्रीनाथ तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं

    इसके अलावा श्रद्धालु हेलिकॉप्टर सेवा का भी विकल्प चुन सकते हैं।

    स्वास्थ्य और सुरक्षा के सख्त नियम

    इस बार सरकार ने यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए हेल्थ प्रोटोकॉल सख्त किए हैं-

    • 55 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मेडिकल चेकअप अनिवार्य
    • पहले से बीमार लोगों को विशेष जांच करानी होगी
    • यात्रा मार्ग पर कई हेल्थ सेंटर और मेडिकल पोस्ट बनाए गए हैं

    इसके साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 10 बजे के बाद यात्रा रूट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

    यात्रा से पहले ध्यान में रखें ये बातें

    चारधाम यात्रा में लंबा सफर, पहाड़ी रास्ते और बदलता मौसम चुनौती बन सकते हैं। इसलिए यात्रा से पहले पूरी तैयारी करना बेहद जरूरी है, ताकि आपका यह आध्यात्मिक सफर सुरक्षित और सुखद बन सके।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts