Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CSP नेहा पच्चीसिया केस: अग्रिम जमानत खारिज होते ही SIT का एक्शन, सीज कार्यालय खोला; दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

कटनी में जमीन सौदे और पद के कथित दुरुपयोग मामले में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद SIT ने जांच तेज कर दी। टीम ने सीज CSP कार्यालय की तलाशी लेकर महत्वपूर्ण फाइलें, केस डायरियां, BNSS रजिस्टर और डिजिटल डिवाइस जब्त किए। फरार आरोपियों की तलाश में साइबर सर्विलांस के जरिए लगातार दबिश दी जा रही है।
CSP नेहा पच्चीसिया केस: अग्रिम जमानत खारिज होते ही SIT का एक्शन, सीज कार्यालय खोला; दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त
नेहा पच्चीसिया केस: अग्रिम जमानत खारिज होते ही SIT का एक्शन

कटनी। जमीन सौदेबाजी और पद के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद SIT ने जांच तेज कर दी है। रविवार को ASP अंजना तिवारी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय SIT टीम सीज किए गए CSP कार्यालय पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यालय का ताला खोलकर तलाशी ली। जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, केस डायरियां, BNSS रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं। डिजिटल उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी है।

सीज CSP कार्यालय में SIT ने खंगाले रिकॉर्ड

अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद SIT ने फॉरेंसिक और तकनीकी टीम के साथ CSP कार्यालय में प्रवेश किया। टीम ने जमीन सौदे से जुड़े दस्तावेजों के साथ कार्यालय में मौजूद दूसरे रिकॉर्ड भी खंगाले। जांच के दौरान टीम ने जमीन सौदे से संबंधित फाइलें, कुठला थाने से जुड़ी पुरानी केस डायरियां, पत्राचार रजिस्टर, BNSS से संबंधित रजिस्टर, कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लिया।

CSP NEHA

डिजिटल डेटा की भी होगी फॉरेंसिक जांच

SIT ने कार्यालय से मिले डिजिटल उपकरणों को जांच के लिए सुरक्षित किया है। इन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इन उपकरणों में मामले से जुड़ा कौन सा डेटा मौजूद है। डिलीट किए गए डेटा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी तकनीकी प्रक्रिया के जरिए रिकवर करने की कोशिश की जा सकती है।

Neha Pachisia

अग्रिम जमानत खारिज, अब हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं आरोपी

शनिवार 29 अगस्त को कटनी के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई सुनवाई के बाद निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया और मामले के मुख्य फाइनेंसर क्षितिज राज बारापात्रे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। मामले में लगातार दो दिनों तक सुनवाई हुई और करीब पांच घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद आरोपी अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच का रुख कर सकते हैं। फिलहाल हाईकोर्ट से किसी तरह की अंतरिम राहत नहीं मिलने की स्थिति में पुलिस कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई कर सकती है।

/img/89/1787251877484

तीनों आरोपी फरार, तलाश में दबिश जारी

मामले में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और कथित कागजी खरीदार मारूफ अहमद हनफी आरोपी बनाए गए हैं। FIR दर्ज होने के बाद से तीनों के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। SIT की अलग-अलग टीमें साइबर सर्विलांस और तकनीकी जानकारी के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

जमीन सौदे और पद के कथित दुरुपयोग की जांच

पूरे मामले की जांच जमीन सौदेबाजी और पद के कथित दुरुपयोग के आरोपों के इर्द-गिर्द चल रही है। SIT अब जब्त दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, विवेचना तेजी से आगे बढ़ रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts