Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी के लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में बेखौफ बदमाशों ने लूटा डीजल, चौकीदार को दी जान से मारने की धमकी

कटनी के लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में पांडे इंडस्ट्रीज के गेट के सामने बदमाशों ने सुबह करीब 6 बजे हथियार और लाठी दिखाकर एक वाहन से डीजल लूट लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। विरोध करने पर चौकीदार को जान से मारने की धमकी दी गई।
Follow on Google News
कटनी के लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में बेखौफ बदमाशों ने लूटा डीजल, चौकीदार को दी जान से मारने की धमकी
कटनी। लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक से डीजल निकालते आरोपी।

कटनी। लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'पांडे इंडस्ट्रीज' के मुख्य गेट के सामने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त की पोल खोल देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सरेआम एक ट्रक से डीजल की लूट की गई।  गेट के बाहर खड़े एक वाहन को निशाना बनाते हुए आरोपियों ने पाइप और डिब्बों की मदद से वाहन से डीजल निकाल लिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बदमाश बेखौफ होकर डीजल निकालते नजर आ रहे हैं।

चौकीदार ने रोकने की कोशिश की तो धमकाया 

वारदात के दौरान वहां तैनात चौकीदार ने बदमाशों को रोकने और उनका विरोध करने का प्रयास किया। आरोप है कि बदमाशों ने चौकीदार के साथ बदसलूकी की और लाठी-डंडों का डर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। चौकीदार को धमकाने के बाद आरोपी डीजल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के तरीके ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: त्विषा मौत केस में नया मोड़! CBI की जांच से पिता नाराज, बोले- सच अभी सामने आना बाकी

पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल 

औद्योगिक क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर सुबह के समय हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बदमाश खुलेआम वारदात को अंजाम दे सकते हैं और ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार को धमका सकते हैं, तो औद्योगिक क्षेत्र में अन्य प्रतिष्ठानों और वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता होना स्वाभाविक है।

सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की मांग 

घटना के बाद स्थानीय उद्योगपतियों और वाहन चालकों ने कटनी पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ लूट और धमकी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाना चाहिए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है।

ये भी पढ़ें: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, 320 किलो गांजा जब्त

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts