Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Katni Crime News : युवक ने खुद को बाथरूम में बंद कर सीने में गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
Katni Crime News : युवक ने खुद को बाथरूम में बंद कर सीने में गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवक ने खुद को बाथरूम में बंद कर सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, महात्मा गांधी वार्ड के तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास की घटना है। मृतक युवक की पहचान पास में विकास छिपेल पिता संतोष छिपेल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार देर रात विकास दोस्तों के साथ घूमने के बाद घर आया। जिसके बाद उसने खाना खाया और फिर वह अपने कमरे में चला गया था। अचानक रात डेढ़ बजे बाथरूम से कुछ गिरने की आवाज आई, जिसे विकास की भाभी ने सुना और फिर सभी घरवालों को जगाया। जैसे ही सब बाथरूम के पास पहुंचे तो देखा कि दरवाजा बंद था। परिजनों ने काफी देर तक विकास को आवाज दी, आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ दिया और फिर उसे लहूलुहान देख सब दंग रह गए। शव के पास एक पिस्टल भी पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि विकास ने खुद को साइलेंसर लगी पिस्टल से सीने में गोली मारी थी।

विकास ने क्यों उठाया यह कदम

विकास ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके संबंध में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के बाद घर भेज दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि विकास के फोन से पूरा डाटा डिलीट मिला है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश : विशाखापट्टनम में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी के कारण उठाया कदम
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts