Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंडला:कब्र से निकाला गया करुणा का शव, दोबारा पोस्टमार्टम से खुल सकते हैं मौत के राज

मंडला के मवई थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय करुणा बघेल के शव को एक माह बाद कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Follow on Google News
कब्र से निकाला गया करुणा का शव, दोबारा पोस्टमार्टम से खुल सकते हैं मौत के राज

मंडला जिले के मवई थाना क्षेत्र में 2 जून को 16 वर्षीय करुणा बघेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव मवई-सरसडोली मार्ग पर मांडवा गांव के पास पड़ा हुआ मिला था। शुरुआती जांच के बाद मामला सामान्य मौत या दुर्घटना जैसा माना गया लेकिन परिजनों ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई थी।

परिजनों ने जताई गला दबाकर हत्या की आशंका

करुणा के पिता आसाराम बघेल और बहन समीक्षा बघेल का साफ आरोप है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। उनका कहना है कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से वे संतुष्ट नहीं थे। परिजनों ने लगातार मांग की कि मामले की दोबारा जांच हो और मेडिकल बोर्ड से पुनः पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

एक माह बाद कब्र से निकाला गया शव

परिजनों की मांग और लगातार दबाव के बाद प्रशासन ने मामले में बड़ा कदम उठाया। करीब एक माह बाद करुणा बघेल के शव को कब्र से निकाला गया और उसे मेडिकल बोर्ड के सामने दोबारा पोस्टमार्टम के लिए पेश किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह गाजियाबाद में एनकाउंटर, मोहित शर्मा हत्याकांड के आरोपी के पैर में लगी गोली

मेडिकल बोर्ड की निगरानी में हुई पोस्टमार्टम प्रक्रिया

दोबारा पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया मेडिकल बोर्ड की निगरानी में की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी जरूरी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन करते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि मौत के कारणों को लेकर किसी भी तरह का संदेह न रहे।

पुलिस की जांच जारी

मवई एसडीओपी सौरभ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और दोबारा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की दिशा तय की जाएगी। वहीं मवई थाना प्रभारी आरती तेकाम ने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने काटा प्रावेट पार्ट : जेंट्स के कपड़े पहने, हेलमेट लगाया, धारदार हथियार से प्रेमी का कर दिया मर्डर

परिजनों को इंसाफ की उम्मीद

यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों को उम्मीद है कि दोबारा पोस्टमार्टम से मौत का असली कारण सामने आएगा। अगर हत्या की पुष्टि होती है तो वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts