PlayBreaking News

कार्तिकेय चौहान मानहानि केस :राहुल गांधी की याचिका पर अब 23 जून को होगी सुनवाई

मप्र हाईकोर्ट में अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पुनरीक्षण याचिका पर 23 जून को सुनवाई होगी। केस में हाईकोर्ट ने बुधवार को निचली अदालत की ऑर्डरशीट्स पेश करने का समय दिया है।  
Follow on Google News
राहुल गांधी की याचिका पर अब 23 जून को होगी सुनवाई

जबलपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्री अध्यक्ष राहुल गांधी की पुनरीक्षण याचिका पर मप्र हाईकोर्ट में अब 23 जून को सुनवाई होगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय द्वारा भोपाल में दाखिल मानहानि मामले में जारी समन को राहुल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बुधवार को जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेंच ने राहुल गांधी के वकीलों को निचली अदालत की ऑर्डरशीट्स पेश करने के लिए समय देकर सुनवाई मुल्तवी कर दी। 

कार्तिकेय सिंह चौहान ने किया है मानहानि केस

राहुल गांधी के खिलाफ कार्तिकेय सिंह चौहान ने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का मामला दाखिल किया है। कार्तिकेय का आरोप है कि वर्ष 2018 में झाबुआ की आयोजित चुनावी रैली में शिवराज और उनके (कार्तिकेय के) खिलाफ राहुल गांधी ने आपत्तिजनक बयानबाजी की थी। राहुल ने कहा था कि पनामा पेपर्स लीक मामले में नवाज शरीफ का नाम आने पर उन्हें पाकिस्तान की जेल में डाल दिया जाता है, लेकिन उसी पनामा पेपर्स लीक मामले में शिवराज और कार्तिकेय का नाम आने पर मप्र में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। राहुल के इस बयान पर कार्तिकेय ने मानहानि का मुकदमा दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में कैसे बनते हैं वकील? जानिए कितनी पढ़ाई, कितना अनुभव और कौन-सा एग्जाम है जरूरी

राहुल ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

एमपी-एमएलए कोर्ट के तत्कालीन स्पेशल मजिस्ट्रेट तथागत याज्ञनिक ने 13 दिसंबर 2024 को राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया, जिसको हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता व अधिवक्ता राजीव मिश्रा और कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर पैरवी कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: राहुल का पीएम पर निशाना... चोर को पकड़ने की बजाए पीड़ित के घर पर ताला लटका दो, क्या अगली बारी वाट्सऐप की?

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts