Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल :29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए आयुक्त

मध्य प्रदेश सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह को खेल विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि कर्मवीर शर्मा भोपाल के नए संभागायुक्त नियुक्त किए गए हैं। जानिए पूरी तबादला सूची और प्रमुख बदलाव।
29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए आयुक्त

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश में भोपाल और रीवा संभाग के आयुक्तों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर

भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह कर्मवीर शर्मा को भोपाल का नया संभागायुक्त बनाया गया है।

MP IAS Transfer List

वहीं शैलेंद्र सिंह को रीवा संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। रीवा के वर्तमान आयुक्त बाबू सिंह जामोद को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जेल, राजस्व और खनिज विभाग में बड़े बदलाव

सरकार ने मुकेश चंद्र गुप्ता को प्रमुख सचिव, जेल विभाग बनाया है। इसके साथ ही उन्हें राजस्व मंडल ग्वालियर के सदस्य का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

MP-IAS-Transfer-List

डॉ. ई. रमेश कुमार को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें राहत आयुक्त और पुनर्वास आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग बनाया गया है।

ऊर्जा और सहकारिता विभाग में नई नियुक्तियां

दीपक सिंह को आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं नियुक्त किया गया है। अमित तोमर को ऊर्जा विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। साथ ही उन्हें नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

MP-IAS-Transfer-List.

पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति विभाग में बदलाव

सतेन्द्र सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें अनुसूचित जाति विकास आयुक्त और राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

MP-IAS-Transfer-List

स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारियां

मनोज पुष्प को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का संचालक और खाद्य एवं औषधि प्रशासन का नियंत्रक नियुक्त किया गया है। रोहित सिंह को मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। साथ ही उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। भारती जाटव ओगरे को स्कूल शिक्षा विभाग में अपर सचिव और अमर बहादुर सिंह को जनजातीय कार्य विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

MP-IAS-Transfer-List

कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

के.सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनिरुद्ध मुखर्जी को पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त और एपीको (EPCO) के महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गुलशन बामरा को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग और सोनिया मीना को संस्थागत वित्त आयुक्त-सह-संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सरकार का यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर विभिन्न विभागों में प्रशासनिक मजबूती लाने का प्रयास किया गया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts