PlayBreaking News

करणी सेना प्रदेश संगठन मंत्री को फोन जान से मारने की धमकी — बच्चों की हत्या की चेतावनी

Follow on Google News
करणी सेना प्रदेश संगठन मंत्री को फोन  जान से मारने की  धमकी — बच्चों की हत्या की चेतावनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। हीरानगर थाना क्षेत्र में हिंदूवादी नेता एवं श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत को मोबाइल कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने न सिर्फ उन्हें हत्या की चेतावनी दी, बल्कि उनके बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर सनसनी फैला दी।

     परिवार की सुरक्षा की मांग 

     मामले में राजावत ने थाना हीरानगर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के अनुसार मारुति नगर, सुखलिया निवासी मानसिंह राजावत पिछले करीब 15 वर्षों से हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय हैं। उनका आरोप है कि इसी वजह से कुछ असामाजिक तत्व उनसे रंजिश रखते हैं और लगातार धमकियां देते रहे हैं।

    अब तेरी हत्या करनी पड़ेगी

    बताया जा रहा है कि 20 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे मोबाइल नंबर 9074111120 से उनके फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने पहले उनका नाम पूछकर पहचान की पुष्टि की और इसके बाद कथित रूप से अभद्र गालियां देना शुरू कर दिया। आरोपी ने आरोप लगाया कि “तू मुसलमानों पर कार्रवाई करवाता है, अब तेरी हत्या करनी पड़ेगी” और खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनके बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही और चुनौती देते हुए खजराना क्षेत्र में आने पर जान से खत्म कर देने की धमकी दी।

    मोबाइल में कैद धमकी बनी अहम सबूत

    मानसिंह राजावत ने पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जिसे उन्होंने पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंप दिया है। शिकायत में उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि पूर्व में उनके घर पर हमला हो चुका है और उन्हें लगातार धमकियां मिलती रही हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। हीरानगर पुलिस ने आवेदन लेकर कॉल डिटेल्स और उपलब्ध रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts