बेटमा:मेठवाड़ा टोल प्लाजा के घेराव का ऐलान, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री कराने की मांग; 2 अगस्त को करणी सेना का आंदोलन

स्थानीय वाहन चालकों को टोल शुल्क से राहत दिलाने और मेठवाड़ा टोल प्लाजा पर कथित मनमानी के विरोध में करणी सेना परिवार रविवार, 2 अगस्त को सुबह 11 बजे मेठवाड़ा टोल प्लाजा का घेराव करेगा। आंदोलन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों, वाहन चालकों और स्थानीय रहवासियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस आंदोलन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
मेठवाड़ा टोल प्लाजा के घेराव का ऐलान, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री कराने की मांग; 2 अगस्त को करणी सेना का आंदोलन
मेठवाड़ा टोल प्लाजा के घेराव का ऐलान

बेटमा। करणी सेना परिवार ने स्थानीय वाहन चालकों को टोल शुल्क से राहत दिलाने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को टोल शुल्क से पूरी तरह से मुक्त किया जाए। साथ ही टोल प्लाजा पर कथित मनमानी और अनावश्यक वसूली पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।

स्थानीय वाहन चालकों को राहत दिलाने की मांग

करणी सेना तहसील अध्यक्ष महेश हाड़ा ने बताया कि टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को अपने दैनिक कार्यों, कृषि गतिविधियों, व्यापार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दिन में कई बार टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। ऐसे में बार-बार टोल शुल्क चुकाने से स्थानीय नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

CJP आंदोलन पर भड़के 'शक्तिमान' मुकेश खन्ना, बोले- 'गंदी नाली के कीड़े बन गए, इन्हें बाहर फेंक दो'

20 किलोमीटर के दायरे के लोगों को मिले छूट

आंदोलन की मुख्य मांग है कि मेठवाड़ा टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय वाहन मालिकों को टोल शुल्क से पूर्णतः मुक्त किया जाए। साथ ही टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के साथ होने वाली मनमानी और अनावश्यक वसूली पर भी प्रभावी रोक लगाई जाए।

.

Breaking News

ग्रामीणों और वाहन चालकों की रहेगी भागीदारी

महेश हाड़ा ने बताया कि इस जनआंदोलन में करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के नागरिक भी भाग लेंगे। उन्होंने सभी स्थानीय रहवासियों और वाहन चालकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

रिश्तेदार ही बना हैवान, 15 साल की किशोरी को अगवा कर होटल में किया रेप, शादी का रिश्ता ठुकराने से था नाराज

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन रहेगा जारी

करणी सेना का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों स्थानीय नागरिकों की सुविधा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। अगर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Edited By: Rohit Sharma

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

Latest Posts