रिश्तेदार ही बना हैवान,15 साल की किशोरी को अगवा कर होटल में किया रेप, शादी का रिश्ता ठुकराने से था नाराज

ग्वालियर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया। शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद आरोपी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
15 साल की किशोरी को अगवा कर होटल में किया रेप, शादी का रिश्ता ठुकराने से था नाराज
ग्वालियर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, सबसे हैरान करने वाली बात तो ये रही की आरोपी उनका रिश्तोदार ही था जो बातचीत करने के बहाने से नाबालिग को कार में बैठा कर ले गया, और होटल में ले जा कर जान से मारने की धमकी दी और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

रिश्ता नहीं हुआ तो रची साजिश

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले आरोपी के परिवार ने 15 वर्षीय किशोरी के लिए शादी का रिश्ता भेजा था। लेकिन लड़की नाबालिग होने की वजह से उसके घरवालों ने शादी की बात टाल दी थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

दवा लेने गई थी, रास्ते से कार में बैठाकर ले गया

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की शाम वह तबीयत खराब होने पर किशनबाग में दवा लेने गई थी। तभी उसका दूर का रिश्तेदार साहिद अहमद ऑल्टो कार लेकर वहां पहुंचा। पहले उसने बातों में उलझाया और फिर जब किशोरी ने साथ चलने से मना किया तो उसे धमकाकर जबरन कार में बैठा लिया।

ये भी पढ़ें: शासकीय जमीन बेचकर बना करोड़पति: भूमाफिया जफर खान बेंगलुरु से गिरफ्तार

होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि साहिद उसे पुरानी छावनी इलाके के एक होटल में ले गया। वहां कमरे नंबर 105 में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे वापस किशनबाग के पास छोड़कर फरार हो गया।

डर की वजह से छह दिन तक रही खामोश

घटना के बाद आरोपी की धमकियों से डरी किशोरी किसी को कुछ नहीं बता सकी। करीब छह दिन बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां और मौसी को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: Balrampur Crime: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, घर से मिले हथियार और मोबाइल बने जांच का केंद्र!

पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि किशोरी की शिकायत के आधार पर साहिद अहमद के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts